मौलाना सलीम चतुर्वेदी को यूपी STF ने किया गिरफ्तार, CM योगी को लेकर दिया था विवादित बयान – Zee News

Maulana Salim Chaturvedi Arrest: मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को UP STF ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया. उन पर एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में कई FIR दर्ज की गई थीं. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
UP STF Arrest Maulana Salim Chaturvedi: बिहार के पूर्णिया जिले से मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सोमवार देर शाम अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में की गई. मौलाना मूल रूप से अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाया गया है. जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.
मौलाना की गिरफ्तारी के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. चश्मदीदों के मुताबिक, सादे कपड़ों में आए कुछ लोग अचानक मौलाना को अपने साथ ले गए. ऐसी भी खबरें सामने आईं कि इस घटना के दौरान हथियार लहराए गए थे, जिससे स्थानीय लोगों को लगा कि यह कोई अपहरण की घटना है. शुरुआती कुछ घंटों में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई साफ जानकारी न मिलने के कारण अफ़वाहें तेज़ी से फैल गईं. लेकिन, स्थिति तब साफ हुई जब अमौर के विधायक अख्तरुल ईमान ने स्थानीय थाने से संपर्क किया. इसके बाद पुष्टि हुई कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश STF की टीम ने की है.

विधायक ने दिलाया मदद का भरोसा
विधायक ने मौलाना के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया कानून के तहत हो रही है. उनके बयान के बाद किडनैपिंग की आशंका खत्म हो गई और माहौल सामान्य होने लगा. इस पूरे मामले की जड़ एक वायरल वीडियो को बताया जा रहा है. मार्च 2026 की शुरुआत में एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना ने उत्तर प्रदेश के गौकशी कानून पर टिप्पणी की थी. इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए, जिन्हें आपत्तिजनक और अभद्र बताया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

80 से ज्यादा मुकदमा
विवाद बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं. बलरामपुर और बहराइच समेत कई स्थानों पर अलग-अलग शिकायतों के आधार पर केस दर्ज हुए. आरोपों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, समाज में वैमनस्य फैलाना और आपत्तिजनक टिप्पणी करना शामिल है. मौलाना के खिलाफ 120 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हुआ है. बलरामपुर में 7 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. वहीं, बहराइच में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारी की शिकायत पर दूसरा केस दर्ज हुआ. इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धार्मिक भावनाएं भड़काने और गलत सूचना फैलाने जैसे आरोप शामिल हैं.


 pic.twitter.com/q3kDk40QWw
March 31, 2026
कौन हैं मौलाना सलीम कासमी
मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी, जिन्हें चतुर्वेदी नाम से भी जाना जाता है, सीमांचल क्षेत्र में एक चर्चित इस्लामिक स्कॉलर हैं, उनके भाषण यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी देखे जाते हैं. वे धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं, हालांकि उनके बयानों को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं. फिलहाल, उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाकर STF की टीम पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News