महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 400 मीटर, 8 लेन वाले अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। यह ट्रैक केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत निर्मित हुआ है। इसका उद्घाटन सांसद एवं पूर्व केंद्रीय
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने इस सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण 10.65 करोड़ रुपए की लागत से किया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, खेल निदेशक डॉ. संदीप दुल और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव भी उपस्थित रहे।
युद्धों में जय और खेलों में विजय से है हरियाणा की पहचान : अनुराग ठाकुर
उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय के वंदेमातरम् सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की पहचान युद्धों में जय और खेलों में विजय से है। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल के क्षेत्र में इस उपलब्धि की सराहना की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी छात्रों में खेल की अपार संभावनाएं हैं और खेल व युवा उनकी रुचि के केंद्र हैं। उन्होंने युवाओं को मेहनत का महत्व बताते हुए कहा कि पसीना बहाने से ही जीत मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि ड्रग्स समाज और युवाओं को कमजोर करता है।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : टंकेश्वर कुमार
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह ट्रैक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने जोर दिया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जहां शोध और नवाचार में प्रगति कर रहा है, वहीं यह खेल परिसर स्वस्थ युवाओं का निर्माण कर राष्ट्र को विकसित राह पर ले जाएगा।
इस दौरान प्रो. सुरेंद्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने परिसर में एक पौधा लगाकर प्रकृति बचाने का संकल्प दोहरा। वे कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षा प्रदान कर रहे हिमाचल प्रदेश के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से मिले और उनके कार्यों को सराहा। अनुराग ने राष्ट्रीय सेवा योजना और 16 हरियाणा बटालियन विश्वविद्यालय के कैडेट्स से भी मुलाकात थी।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. संदीप दुल ने दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने किया। कार्यक्रम में खेल शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, शिक्षा संकाय के डीन प्रो. रविन्द्र अहलावत,कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रणबीर खटाना,एक्सईएन कुमार गौरव,जेई मुकेश यादव,केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के सुरेंद्र बराला, महेश कुमार,साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष यतेन्द्र राव,कॉर्पोरेटिव बैक के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा आदि सहित स्थानीय गांवों के सरपंच,पंच पूर्व पंच एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.