—विज्ञापन—
Mahashivratri 2026 Rashifal: आज 15 फरवरी 2026 को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, इस पावन दिन 2 बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं भी घटी हैं. प्रातः काल में मंगल ग्रह के साथ-साथ चंद्र ग्रह का गोचर हुआ है, जिसके कारण आज से आने वाले कई दिनों तक चार राशियों को लाभ होने की संभावना अधिक है.
पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल (देव/ग्रह) ने आज 15 फरवरी 2026 को सुबह 12 बजकर 45 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है, जबकि इससे पहले सुबह 12 बजकर 41 मिनट पर सुख-वाणी के दाता ग्रह चंद्र का मकर राशि में गोचर हुआ है.
मेष राशि- मंगल और चंद्र ग्रह का आज महाशिवरात्रि के पावन दिन गोचर करना मेष राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. जहां कुछ लोगों को धन कमाने के मौके बार-बार मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा. इसके अलावा घर में तनाव का माहौल आज से कुछ दिनों तक देखने को नहीं मिलेगा.
कर्क राशि- मेष के साथ-साथ कर्क राशि वालों का भी आज 15 फरवरी 2026 से अच्छा समय शुरू हो गया है. उम्मीद है कि आपका और आपके घर वालों का कई दिनों तक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा धन की कमी परेशान नहीं करेगी, बल्कि अज्ञात लोगों की मदद से धन लाभ होने के योग हैं.
कन्या राशि- मंगल ग्रह और चंद्र ग्रह का महाशिवरात्रि के पावन दिन हुआ गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा. यदि आपने सफलता पाने के लिए थोड़ी सी भी मेहनत की तो निराशा नहीं मिलेगी. इसके अलावा गले से जुड़े संक्रमण से मुक्ति मिलेगी और घर का माहौल सही रहेगा.
मकर राशि- मेष, कर्क, कन्या के साथ-साथ मकर राशि वालों का अच्छा समय आज महाशिवरात्रि के पावन दिन से शुरू हो गया है. जो लोग सोच-समझकर निवेश करेंगे, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा. इसके अलावा घर में वातावरण शांतिमय रहेगा और पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in