PBKS vs GT IPL 2026 Live Highlights: पंजाब ने जीता सांसें रोक देने वाला मैच, गुजरात को 3 विकेट से दी शिकस्त; क – abplive.com

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. कूपर कोनोली टीम के लिए हीरो बने. कोनोली ने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन स्कोर किए. मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बोर्ड पर लगाए थे. 
गुजरात के लिए पंजाब की चुनौती आसान नहीं होगी. पंजाब ने पिछले सीजन तक कमाल करते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी. हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को खिताबी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 
बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, दोनों के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. इस रिकॉर्ड में तो दोनों ही टीमें एक दूसरे के बराबर दिख रही हैं. हालांकि अगर पिछले सीजन पर नजर डालें, तो दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब ने 11 रनों से जीत अपने नाम की थी. 
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा. 
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत अपने नाम की. पंजाब को जीत दिलाने में कूपर कोनोली ने सबसे बड़ा योगदान दिया, जिन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली. कोनोली तीसरे विकेट के लिए बैटिंग पर उतरे थे. पंजाब की टीम मिडिल ऑर्डर में बुरी तरह लड़खड़ाई थी. टीम ने एक वक्त पर सिर्फ 08 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद कोनोली डटे रहे. मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. पंजाब के लिए वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. चेज करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में जीत अपने नाम की. इस दौरान गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 
पंजाब किंग्स को 8वां झटका 17.4 ओवर में मोर्को यानसन के रूप में लगा. टीम ने यह विकेट 144 रन पर गंवाया. यानसन ने 10 गेंदों में 09 रन बनाए. अब जेवियर बार्टलेट बैटिंग के लिए क्रीज पर आए हैं. 18 ओवर में पंजाब का स्कोर 147/7 रन हो गया है. यहां से टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रनों की दरकार है. कूपर कोनोली 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के लगाकर 62 रन पर खेल रहे हैं. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News