सिटी रिपोर्टर|चैनपुर
मंगलवार को चैनपुर प्रखंड के मेढ़ गांव में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय युवा एवं छात्र आत्म विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ नैतिकता,अनुशासन एवं आत्मबल के माध्यम से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करना था।
कार्यक्रम में वाराणसी से पधारे आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासी आचार्य व्रजगोपालानंद अवधूत ने उपस्थित बच्चों एवं युवाओं को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने अपने संबोधन में योग, साधना एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं को एक सशक्त और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही योग, ध्यान, आसन, कौशिकी एवं तांडव नृत्य का अभ्यास कराया गया, जिससे युवाओं में शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक एकाग्रता का विकास हुआ।
समाजसेवी शिवम कुमार ने बताया कि इस शिविर में मेढ़, तेनौरा, लखमनपुर, नाउडीह, मोहम्मदपुर, लक ्ष्मणपुर एवं डीहाँ सहित कई गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।कार्यक्रम का संचालन भभुआ से आए आनंद मार्ग के स्वयंसेवकों दीपेश्वर देव,राजकुमार देव एवं तनमय देव द्वारा किया गया।इस अवसर पर बम कुमार, ओम कुमार, विजय शंकर कुमार, सूरज कुमार, गणेश कुमार, आदिल कुमार, नितीश कुमार, आकाश कुमार, शुभम कुमार, संजीत कुमार, महिमा कुमारी, करिश्मा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, खुशबू कुमारी, उजाला कुमारी, आशा कुमारी,अन्नू कुमारी सहित कई अन्य गांव के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने आचार्य को सादर विदाई दी। यह शिविर ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.