'जंग के बीच देश में आने वाला है Economic Earthquake', राहुल गांधी की चेतावनी, पीएम मोदी बोले- – ABP News

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषणों में पश्चिम एशिया का संकट केंद्र में रहा. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. गुजरात के वाव-थराद में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रभावी विदेश नीति और नागरिकों की अटूट एकता की वजह से वैश्विक मुश्किलों के बावजूद हालात नियंत्रण में हैं.
उन्होंने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कहा, “पश्चिम एशिया में जो स्थिति बन रही है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ऊर्जा जरूरतों, खासकर डीजल, पेट्रोल और गैस को लेकर वैश्विक स्तर पर कठिनाइयां बढ़ी हैं. लेकिन ऐसे संकट के बीच भी भारत ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है.”
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया का संकट और बढ़े ताकि वह इसका राजनीतिक फायदा उठा सके. उन्होंने कहा, “कांग्रेस डर और अफवाह फैला रही है. कांग्रेस लोगों को भड़काने में लगी है. राजनीतिक गिद्धों की तरह कांग्रेस इंतजार कर रही है कि हालात बिगड़ें, ताकि वह इसका फायदा उठा सके.”
राहुल गांधी ने दी ‘वित्तीय भूकंप’ की चेतावनी
इससे पहले दिन में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड जिले में एक रैली के दौरान “वित्तीय भूकंप” आने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि पश्चिम एशिया में क्या हो रहा है. वहां एक बड़ा नाटक चल रहा है, एक त्रासदी हो रही है. किसी को नहीं पता कि यह कहां जाकर रुकेगा. केरल और भारत के लोग सीधे प्रभावित होंगे.”
महंगाई और ईंधन कीमतों पर जताई चिंता
राहुल गांधी ने कहा, “ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी, महंगाई बढ़ेगी. एक आर्थिक झटका, एक वित्तीय भूकंप आने वाला है.” उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार और केरल की वामपंथी सरकार दोनों पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, “मोदी कुछ नहीं कर सकते, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर चलते हैं. लेकिन केरल सरकार आपकी सुरक्षा के लिए क्या कर रही है?”
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News