जनगणना 2027 का पहला चरण आज से शुरू, जानें आपके घर कब आएंगे जानकारी लेने? गलत जवाब देने पर होगा जुर्माना! – Punjabkesari.com

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source
Homeजनगणना 2027 का पहला चरण आज से शुरू, जानें आपके घर कब आएंगे जानकारी लेने? गलत जवाब देने पर होगा जुर्माना!
Latest Stories
Census 2027 First Phase India: आज 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है औऱ यह भारत की 16वीं जनगणना है और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना है। पहली बार, स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जिसमें डिजीटल माध्यम से खुद जनगणना से पूछी गई सभी जानकारी को शामिल करने का मौका होगा। बता दें कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी और घर-घर जाकर जानकारी हासिल की जाएगी और 33 सवाल पूछे जाएंगे साथ ही गलत जानकारी देने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। विस्तार से जानते है आपके घर जानकारी के लिए आएंगे।
पहला चरण घर-घर सूचीकरण और आवास जनगणना जिसे लोकप्रिय रूप से एचएलओ के नाम से जाना जाता है, यह अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह महीने की अवधि में 30 दिनों के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों की सुविधा के अनुसार आयोजित की जाएगी, साथ ही घर-घर जाकर घर-घर सूचीकरण कार्य के 30 दिनों की अवधि से ठीक पहले 15 दिनों की स्व-गणना का विकल्प भी होगा। इस चरण में घरों की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाओं और परिवार के पास मौजूद संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण के प्रश्न जनवरी 2026 में अधिसूचित किए गए थे।
दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 के दौरान आयोजित की जाएगी। लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के हिम-बद्ध गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्यों में चरण ।। सितंबर 2026 के दौरान आयोजित की जाएगा। जनगणना अधिनियम (CCPA) द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन दर आदि संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी। जनसंख्या गणना की सटीक तिथियां और इस चरण में पूछे जाने वाले प्रश्न उचित समय पर अधिसूचित किए जाएंगे।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में 16 अप्रैल से 15 मई तक घरों की सूची और आवास जनगणना की जाएगी, साथ ही 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्व-गणना की अवधि भी होगी। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक गृह सूचीकरण जनगणना शुरू होगी, जिसमें स्व-गणना की अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगी। सरकार ने गृह सूचीकरण और आवास जनगणना के लिए राज्यवार तिथियां जारी कर दी हैं।
ALSO READ: 8वें वेतन आयोग की तैयारी तेज, 24 अप्रैल को देहरादून में कर्मचारियों से सीधी बातचीत, जानिए क्या हैं आसार
Your email address will not be published. Required fields are marked *







Viral News
Make Punjab Kesari Your Trusted News Source
Web Stories
Related Posts
Sports
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।इसका स्वामित्व पंजाब केसरी समूह के पास है। पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।
States
प्रमुख श्रेणियाँ
Popular
पंजाब केसरी ऐप

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News