MP Breaking News LIVE: एमपी में स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत, CM मोहन होंगे शामिल, पढ़ें 1 अप्रैल की खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में आज से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा मौसम के अपडेट और मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
Trending Photos
MP News Updates: आज 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश में काफी हलचल देखने को मिल रही है. राज्य के मौसम में अचानक बदलाव आने वाला है, जिसके चलते आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा जो 4 अप्रैल तक जारी रहेगा. इसी बीच आज राज्य में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 4 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति के तहत नई दरें घोषित की गई हैं, जिसके चलते देसी और विदेशी, दोनों तरह की शराब महंगी हो जाएगी. इसके अलावा अगर आप मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी ताजा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

 

Add Zee News as a Preferred Source

महंगा हुआ सिलेंडर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत में ₹195.5 की बढ़ोतरी हुई है. मध्य प्रदेश में इंदौर में इसकी कीमत ₹2,208 और भोपाल में ₹2,104 तक पहुंच गई है. हालांकि एक राहत की बात यह है कि घरेलू कुकिंग गैस (14.2 kg सिलेंडर) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. युद्ध शुरू होने के एक महीने के भीतर यह तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर लगभग ₹310 की वृद्धि हुई है.
 
आज से स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत
मध्यप्रदेश में “स्कूल चलें हम” अभियान की आज से शुरुआत होने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान 4 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ने और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. अभियान के तहत गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News