इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल – ABP News

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उसके प्रसाधनगृह (टॉयलेट) में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला. बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट 911 ( मुंबई – अहमदाबाद) को अगले सफर के लिए तैयार किया जा रहा था, तभी यह मामला सामने आया.
यह घटना एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 पर खड़े विमान में सामने आई. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से मुंबई कंट्रोल रूम को विमान में बम होने की आशंका का संदेश भेजा गया, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, पुलिस द्वारा पूरी जांच के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News