फिर दिखा अंबानी का जलवा! बिजनेस फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं मुकेश अंबानी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बिजनेस में 100 सबसे पावरफुल लोगों की फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं। अंबानी ने इस लिस्ट में 12वां स्थान हासिल किया है। इसमें 40 इंडस्ट्री के लीडर शामिल हैं, जिनकी उम्र 30 से 90 के बीच है। उनके अलावा लिस्ट में छह भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल भी हैं। फोर्ब्स में जानकारी मिली है कि अंबानी 98 बिलियन अमरीकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं, जिसका मार्केट कैप 13 नवंबर तक 16.96 लाख करोड़ रुपये है। ये ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम जैसी एरिया में काम करता है। फिलहाल अंबानी की अगली पीढ़ी इस बिजनेस तो संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश, टेलीकॉम बिजनेस रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी एनर्जी बिजनेस में हैं। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल ब्रांच को लीड कर रही हैं।
Mukesh Ambani
इस लिस्ट में भारतीय मूल के बिजनेसमैन सत्या नडेला भी शामिल है। सत्य नडेला  इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर हैं। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में बिजनेस में टॉप 10 सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस सूची में टॉप पर रहे। बता दें कि इनके अलावा टॉप 50 में कोई अन्य भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल नहीं है।
इस लिस्ट में एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 52वें स्थान पर हैं, जो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर उनके काम को दर्शाता है। इसके साथ ही यूट्यूब के सीईओ नेल मोहन 69वें स्थान पर हैं, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और कंटेंट इंडस्ट्री में आगे है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 2021 में शॉर्ट फॉर्म कंटेंट पेश किया। वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने 74वें स्थान पर हैं, जबकि मेकअप ब्रांड आईज लिप्स फेस (ILF) के सीईओ तरंग अमीन लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें – 55 मेट्रो स्टेशन से खरीद सकेंगे ट्रेड फेयर की टिकट, दिल्ली मेट्रो ने शुरू की ये सुविधा

Edited By
Ankita Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News