Feedback
दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को निशाना बनाते हुए लूट की साजिश रच डाली. आरोपी बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपी बेटे ने अपने पिता पर पिस्टल तान दी और उन्हें डराने के लिए हवा में कई राउंड फायर किए. इस दौरान घर में दहशत का माहौल बन गया. इसके बाद आरोपी और उसके साथी घर में रखी करीब 10 लाख रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी वारदात के बाद भागते हुए नजर आए.
पिता पर पिस्टल तानकर बेटे ने रची लूट की साजिश
जांच के दौरान एक अहम सुराग तब मिला जब आनंद विहार इलाके में एक आरोपी ने अपना मास्क हटा दिया. इससे उसकी पहचान साफ हो गई. जब पीड़ित को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो उसने आरोपी को अपना ही बेटा बताया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज कर दी.
पुलिस ने मुख्य आरोपी बेटे तवलीन को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, उसके दोनों साथी वारदात के बाद लखनऊ फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने लखनऊ टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया. दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पीड़ित की फैक्ट्री में काम करते थे.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी 10 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली है. पूछताछ के दौरान आरोपी बेटे ने खुलासा किया कि उसे पहले से जानकारी थी कि उसके पिता किसी को बड़ी रकम देने वाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर उसने पूरी साजिश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. इस घटना ने परिवारिक रिश्तों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच, एक अन्य मामले में हरिनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक लड़की की उसके परिवार द्वारा हत्या कर दी गई है और शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा है.
हवा में फायरिंग कर बनाया डर का माहौल
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस मृतक लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू