Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के द्वारका में आधी रात को बदमाशों का एनकाउंटर, 2 गिरफ्तार – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाजारखाला थाना क्षेत्र में 19 साल पहले दोहरे हत्याकांड मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने फैसला सुनाया है. मिली जानकारी के अनुसार, ऐशबाग में हुए चर्चित डबल मर्डर में अजय सिंह सिपाही, विधायक अभय रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू , फिरोज अहमद सभी को एमपी एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश. तस्वीरें ITO से सामने आई हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में दबंगों ने जमकर उत्पात किया. मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर कर्मी पर जानलेवा हमला किया गया. धारदार हथियार से दबंगों ने हमला किया. हमले में मेडिकल स्टोर कर्मी गंभीर रूप से घायल है. इस वारदात की तस्वीरें CCTV में कैद हो गई हैं. बता दें किपीड़ित गोपाल गुप्ता को दुकान में घुस कर मारा गया. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. वहीं, पीड़ित का आरोप है दबंगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के साणंद में सेमीकंडकटर प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में तय कर लिया था कि देश को समीकंडक्टर का हब बनाएंगे और सरकार इस दिशा में निरंतर काम कर रही है।

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पलाशी के कलाबागान इलाके में हादसा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छात्रों को ले जा रही वैन मुर्शिदाबाद से पलाशी के एक स्कूल आ रही थी, तभी उसका कंट्रोल खो गया और वह एक डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। पता चला है कि गाड़ी में करीब 20 छात्र थे, जिनमें से 18 छात्र और ड्राइवर घायल हो गए। उन्हें बचाया गया और पलाशी मारा प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। उनमें से 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहरामपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जिस पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जहांगीरपुरी में निकलने वाली शोभायात्रा का रूट बढ़ा कर 2 किलोमीटर कर दिया गया है। वहीं शोभायात्रा को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। करीब 80 लाख से 1 करोड़ लोग लगभग 300 शहरों और करीब 50 राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सत्तावादी और तानाशाही शैली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे आजादी की मांग कर रहे हैं। लोग ईरान के साथ युद्ध जैसे मुद्दों से नाखुश हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पॉक्सो कोर्ट ने रेप के दोषी मुकेश पटेल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। सोरांव में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

मुंबई के दिंडोशी इलाके में समोसा बेचने वाले से हुए विवाद के बाद ग्राहक में समोसे वाले की उंगली चबा ली। समोसा और कटलेट खाने के बाद कीमत को लेकर विवाद हुआ था। समोसा और कटलेट के इतने पैसे क्यों, यह कहते हुए ग्राहक ने दुकानदार की उंगली काट ली। रंजीत सिंह दिंडोशी क्षेत्र में फास्ट फूड का व्यवसाय करते हैं।
28 मार्च की शाम लक्ष्मीधर मलिक नाम का एक व्यक्ति दुकान पर आया। समोसा और कटलेट खाने के बाद ज्यादा पैसे होने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। ऑनलाइन भुगतान करने के बाद भी उसने गाली-गलौज जारी रखी। दुकानदार ने जाने के लिए कहा तो वह उस पर हमला करने दौड़ा और उसकी उंगली काट ली।

चुनाव आयोग के द्वारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले के खिलाफ दायर याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस याचिका में बंगाल में नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों, बदलावों और डेपुटेशन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के फैसले को चुनौती दी गई थी।

28 मार्च को मुंबई के BKC MMRDA ग्राउंड पर सिंगर यो यो हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। क्योंकि कॉन्सर्ट में अवैध तरीके से लेजर लाइट इस्तेमाल का हुआ था। पुलिस की मनाही के बावजूद एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का उपयोग किया गया। आयोजक तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी से ऊंचे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में आज भी मौसम खराब रहेगा। मनाली और आसपास के इलाकों में भी बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। पुलिस ने पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है। पुलिस ने वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने पर रोक लगा दी है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से बिहार और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। यह दौरान 2 दिन का होगा और दौरे के पहले दिन वे बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे प्रदेश को 20000 करोड़ की सौगात देंगे। इसके अलाव साणंद में एक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में बीती रात 2 अलग-अलग एनकाउंटर किए। एनकाउंटर में 2 बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों बदमाश 29 मार्च 2026 को हुई हत्या की वारदात के आरोपी बताए जा रहे हैं।
आज 31 मार्च दिन मंगलवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे और साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ-साथ 20000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं आज राष्ट्रपति मुर्मू बिहार-कर्नाटक के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12:30 बजे वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेंगे। इधर लखनऊ में आज मायावती की अध्यक्षता में बसपा की बैठक होगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Topics:
—विज्ञापन—

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News