मंडावरा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा: सजीव झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोहा, गांव में बना धार्म… – Dainik Bhaskar

हिंडौन सिटी क्षेत्र के मंडावरा गांव में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में धार्मिक, देशभक्ति और मनोरंजन से संबंधित सजीव झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने ग्रामीणों का मन मोह लिया।
यह शोभायात्रा गांव के हनुमान मंदिर से दोपहर करीब 3 बजे प्रारंभ हुई। बैंड बाजों और डीजे की धुन पर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में खाटूश्याम, राधा-कृष्ण, हनुमानजी, सीताराम दरबार, भारतीय सेना के जवान व भारत माता, जादूगर, राजस्थानी डांसर और लवकुश सहित 12 से अधिक सजीव झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को खूब आकर्षित किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का शरबत, शीतल पेयजल और फल आदि वितरित कर स्वागत किया। गांव के चौराहों और घरों की छतों पर महिलाओं की भारी भीड़ शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ी। इस आयोजन से पूरे गांव में एक धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बन गया। शोभायात्रा में भोलेनाथ की अघोरी झांकी, भारतीय सेना और खाटूश्याम की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News