श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो भारत और कनाडा के बीच हरदीप सिंह निज्जर के कारण विवाद बढ़ गया है और दोनों देशों ने एक-दूसरे के डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने के लिए कह दिया है। बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जुलूस को टारगेट करके हमला किया गया है। हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए दुर्गा पंडाल पर बम फेंका गया। आज पंजाब में पंचायत चुनाव मतदान है। बहराइच के पीड़ित परिवार से आज CM योगी मुलाकात कर सकते हैं। आज मणिपुर के कुकी, मैतेई और नगा समुदाय के विधायक पहली बार दिल्ली में जॉइंट मीटिंग करके विवाद सुलझाने पर चर्चा करेंगे। आज से पाकिस्तान में SCO समिट शुरू हो रहा है। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब होने की सूचना है। कमजोरी और बैचेनी बढ़ने के बाद मंगलवार शाम उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर उनका हालचाल लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पूर्व बीजेपी सांसद संगम लाल के भतीजे ने मुंबई में आत्महत्या की है। मृतक का नाम सागर राम कुमार गुप्ता था, उसने अंधेरी में इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। बता दें विदेश मंत्री 9 साल में पहली बार पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनके स्वागत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डिनर रखा है।
जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है, यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दरअसल, इस फ्लाइट ने दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे 1 बजकर 12 मिनट पर इसे वापस जगदलपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने के कारण ऐसा हुआ। इस दौरान फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।
केदारनाथ व‍िधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। यहां पर भी उप चुनाव हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीट केरल की वायनाड पर 13 नवंबर और महाराष्‍ट्र की नांदेड़ में 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबक‍ि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
झारखंड में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। पहले चरण की वोट‍िंग 13 नवंबर को होगी। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा। दूसरे चरण की वोट‍िंग 20 नवंबर को होगी। चुनाव पर‍िणामों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।
महाराष्‍ट्र में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। 20 नवंबर को एक ही चरण में वोट‍िंग और 23 नवंबर को वोटों की ग‍िनती होगी।
झारखंड में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स हैं। यहां शहरी बूथ कम हैं और ग्रामीण बूथ ज्‍यादा हैं। यहां भी मह‍िला बूथ बनाए जाएंगे।
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया क‍ि महाराष्‍ट्र में कुल 4.66 करोड़ मतदाता हैं, ज‍िनमें से 4.66 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। महाराष्‍ट्र में मह‍िला बूथ भी बनाएं बनाए जाएंगे।
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा क‍ि कई लोगों को जम्‍मू कश्‍मीर में चुनावों को लेकर शक था। लेक‍िन हमने कहा था क‍ि दुन‍िया नापाक इरादों के श‍िकस्‍त देखेगी। हमने यह कर द‍िखाया। कोई भी वाइलेंस नहीं हुआ। एक भी लाठी नहीं, एक भी गोली नहीं चली।
चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने हर‍ियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर में सफल चुनावों के संपन्‍न कराने के ल‍िए आवाम को धन्‍यवाद क‍िया है।
चुनाव आयोग बस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाला है। चुनाव आयोग महाराष्‍ट्र और झारखंड में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही यूपी समेत कई राज्‍यों में होने वाले उप चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जा सकती है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति का नाम हरीश है, जिसकी स्क्रैप की दुकान पर पुणे में धर्मराज और शिवप्रसाद गौतम काम करते थे। हरीश ने इस वारदात को अंजाम देने से कुछ दिन पहले शिवकुमार और धर्मराज को नया मोबाइल खरीद कर दिया था। हरीश को भी इस वारदात की पूर्ण जानकारी थी।

बाबा सिद्दीक़ी केस की जांच करते हुए पुलिस ने फायरिंग वाली जगह से 100 मीटर दूर एक काला बैग बरामद किया है। आरोपियों ने इस काले बैग को फेंका था। बैग में पिस्टल और कुछ पेपर मिले हैं। यह हत्याकांड में इस्तेमाल गन हो सकता है।
बहराइच हिंसा में मारे गए मृतक गोपाल मिश्र के माता, पिता पत्नी और चचेरा भाई, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और महसी ब्लाक प्रमुख के साथ CM योगी आदित्यनाथ से मिलने 5 कालीदास मार्ग CM आवास पर पहुंचे। मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मामले और कार्रवाई का जायजा लेंगे।
उत्तर प्रदेश में खाने के सामान में थूकने और फर्जी नाम से बेचने पर अंकुश लगाने का अध्यादेश आएगा। आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर 2 अध्यादेशों को लेकर चर्चा होगी। खाद्य पदार्थों में थूकने व फर्जी नाम से बेचने की प्रवृति पर राज्य सरकार सख़्त हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधि आयोग, गृह विभाग, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूकना प्रतिषेध अध्यादेश 2024 और UP प्रिवेंशन ऑफ़ कंटेमिनेशन इन फ़ूड अध्यादेश 2024 लाकर इस प्रवृत्ति पर पूरी तरह से अंकुश लगाएगी।

दिल्ली सरकार ने आज 12 बजे प्रदूषण पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। CM आतिशी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली में कल पटाखों पर बैन जारी रखते हुए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आज GRAP वन लागू हुआ है।
उत्तर प्रदेश के औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जालौन चौराहे पर रात्रि में लड़की को उसके जानकार रामजी सोनी ने गोली मार दी। घायल लड़की को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। लड़की की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसको मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सीओ, सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली पुलिस फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी।

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज महायुति सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान कर सकती है। बैठक में महायुति में सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। भाजपा 150-160 सीटें, शिवसेना 80 से 90 सीटों पर और NCP 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों की मानें तो 47 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। आज बैठक में सहमति बनने के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान संभव है।
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदुओं पर हमला किया गया। हिंदुओं पर छतों से पथराव किया गया। दुर्गा पूजा के एक पंडाल में बम फेंका गया। मूर्ति विसर्जन जुलूस में लोगों पर हमला किया गया। इस हिंसा में पुलिस अधिकारी समेत 3 लोग घायल हुए हैं। ओल्ड ढाका के पटुआतुली इलाके में नूर सुपर मार्केट की घटना है।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News