—विज्ञापन—
Gold Silver Price Today 14 November 2024: शादी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों ने सोने-चांदी की खरीदारी भी शुरू कर दी है जबकि, कुछ लोग सोना और चांदी सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं और इसके लिए कीमत के कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट हुई है। लगातार चौथे दिन यानी आज 14 नवंबर, गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है।
24 कैरेट सोने की कीमत में 1,200 रुपये घटे हैं जिसके बाद लेटेस्ट रेट 76,850 रुपये की जगह 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,100 रुपये कम हुए हैं जिसके बाद लेटेस्ट रेट 70,450 रुपये की जगह 69,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत में 1500 रुपये कम हुए है और लेटेस्ट रेट 91,000 रुपये की जगह 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: 22, 23 और 24 नवंबर को यहां बैंक बंद! देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- Geyser Blast Reason: फट सकता है गीजर! चलाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल
नोट- ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट में मेकिंग, जीएसटी समेत चार्ज और टैक्स शामिल नहीं है। इन्हें जोड़ने के बाद गोल्ड सिल्वर के रेट बदल सकते हैं।
Edited By
Simran Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in