Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 2 अप्रैल (गुरुवार) को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेल गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में एक बेहद अजीब और हैरान करने वाला रन आउट देखने को मिला. यह रन आउट कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच गलफहमी की वजह से हुआ.
पूरा वाकया कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के छठे ओवर में हुआ. उस ओवर में ईशान मलिंगा की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने सीधे गेंदबाज की ओर शॉट खेला. गेंद ईशान मलिंगा पैर से टकराकर पास ही गिर गई और यहीं से कन्फ्यूजन शुरू हुआ. कैमरन ग्रीन ने गेंद की रफ्तार का सही अंदाजा नहीं लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े. दूसरी ओर रघुवंशी गेंद को देख नहीं पाए और कुछ पल के लिए रुक गए. तब तक ग्रीन लगभग आधा रास्ता तय कर चुके थे. इसलिए उन दोनों के पास रन लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.
𝐏𝐔𝐑𝐄 𝐃𝐑𝐀𝐌𝐀 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐢𝐝𝐝𝐥𝐞 🤯
A massive moment of confusion ends with Cameron Green heading back to the pavilion instead of Raghuvanshi 😵💫#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/m1AZcPaM2Z
जब तक दोनों को कुछ समझ आता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ईशान मलिंगा ने तेजी दिखाते हुए गेंद को उठाया और बॉलर एंड पर स्टम्प्स उखाड़ दिए. अंगकृष रघुवंशी पवेलियन की ओर वापस जाने लगे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कैमरन ग्रीन को क्रॉस कर लिया है, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें बाउंड्री लाइन के पास रोक दिया.
ग्रीन को इस वजह से दिया गया आउट
इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास गया. रिप्ले में देखा गया कि दोनों बल्लेबाज एक ही लाइन में थे और कैमरन ग्रीन ने अंगकृष रघुवंशी को क्रॉस नहीं किया था. यानी कैमरन ग्रीन बॉलर एंड के ज्यादा करीब थे. क्रिकेट के नियम के अनुसार, ऐसी स्थिति में जो बल्लेबाज विकेट के ज्यादा करीब होता है, उसे रन आउट करार दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: जीत की पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता को 65 रनों से हराया, क्लासेन-उनादकट चमके
यही कारण रहा कि कैमरन ग्रीन को आउट करार दिया गया, जबकि अंगकृष रघुवंशी को वापस बुला लिया गया. ग्रीन ने सिर्फ 2 रन बनाए. ग्रीन को आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. ग्रीन ने इस मैच में भी गेंदबाजी नहीं की और बतौर बल्लेबाज ही खेले.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू