मामी की शादीशुदा बहन ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी – Live Hindustan

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने ‘हनीट्रैप’ के एक नए और खौफनाक चेहरे को उजागर किया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही दूर के रिश्तेदार को प्रेमजाल में फंसाया और अब अश्लील फोटो व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण अंतर्गत महावीर नगर का है। यहाँ के निवासी अभिषेक जैन ने दिल्ली निवासी अंजलि जैन और उसके पति आलोक जैन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजलि रिश्ते में अभिषेक की मामी की बहन लगती है। आरोप है कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत अंजलि ने अभिषेक से दोस्ती बढ़ाई। वह अक्सर फिरोजाबाद अपनी बुआ के घर आने के बहाने अभिषेक से मिलने लगी। हैरानी की बात यह है कि अंजलि का पति आलोक खुद उसे छोड़कर जाता था और कहता था कि वह यहाँ कुछ दिन रुकना चाहती है।
अभिषेक ने बताया कि जब वह अंजलि के प्रेमजाल में पूरी तरह फंस गया, तो वे साथ में होटलों, पार्कों और रेस्टोरेंट में घूमने जाने लगे। इस दौरान कई सेल्फी और फोटो खींचे गए। साजिश को आगे बढ़ाते हुए अंजलि ने अभिषेक का मोबाइल फोन यह कहकर मांग लिया कि उसे कुछ काम है और वह फोन लेकर दिल्ली चली गई। जब अभिषेक ने अपना फोन वापस मांगा, तो अंजलि ने रंग बदलना शुरू कर दिया। उसने फोन लौटाने के बदले पहले 40 हजार और फिर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।
अब आरोपी दंपति ने अभिषेक को पूरी तरह ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। अभिषेक का आरोप है कि अंजलि और उसका पति अब 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर साथ में खींची गई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। अभिषेक ने बताया कि ये लोग घर आकर गाली-गलौज भी कर चुके हैं। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन जब वहां सुनवाई नहीं हुई, तो उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की शरण ली।
अभिषेक का दावा है कि अंजलि और आलोक पेशेवर तरीके से युवकों को इसी तरह फंसाते हैं। महिला पहले दोस्ती कर जाल बिछाती है और पति उस जाल को कसने में मदद करता है। पुलिस अब अंजलि द्वारा इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेजेस और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। दक्षिण थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को देख रहे हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं। पत्रकारिता में 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। सिटी टीम का नेतृत्व भी किया। बीकॉम में ग्रेजुएट और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर रिपोर्टिंग भी की है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News