Bihar Breaking News Live: नालंदा भगदड़ के बाद प्रशासन गंभीर, DGP ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा ऑडिट के दिए आदेश – Zee News

Bihar Breaking News: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इस दर्दनाक घटना के बाद डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को प्रमुख मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है, जहां अधिक भीड़ जुटती है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कराने का फैसला लिया गया है. डीजीपी विनय कुमार ने सभी क्षेत्रीय आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है, जहां अधिक भीड़ जुटती है. सुरक्षा ऑडिट के तहत यह आंकलन किया जाएगा कि इन स्थानों पर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था, आगजनी या भगदड़ जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कितनी है. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया जैसी व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी. लोगों का कहना है कि मंदिर को सिर्फ पुजारी के भरोसे न छोड़े. किसी भी पर्व-त्योहार में जब भीड़ ज्यादा पहुंचती है, तब वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती होनी चाहिए और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात करना चाहिए. लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता भी अलग-अलग होना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: अनंत सिंह के गांव में महादंगल आज
मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में आज यानी 03 अप्रैल को महादंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-दुनिया के कई नामी पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे. इस दंगल का आयोजन पूर्व बिहार केशरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर विराट कुश्ती का आयोजन किया गया है. देश-विदेश के नामी पहलवान यहां दो कट्ठा में बने अखाड़े की मिट्टी में जोर आजमाइश करेंगे. दंगल के संयोजक अरविंद पहलवान ने बताया कि अखाड़ा पूरी तरह तैयार किया जा चुका है. लगभग दो कट्ठा में अखाड़ा बनाया गया है. अखाड़े की मिट्टी तैयार करने में चार क्विंटल तेल (पच्चीस टीन), एक क्विंटल हल्दी, गुलाब और नीम का पत्ता मिलाया गया है. गुलाब की पत्ती आसपास के ठाकुरबाड़ी और बाजार से खरीदकर लाई गई है. वहीं नीम का पत्ता गांव के बगीचे से लाकर अखाड़े की मिट्टी में मिलाया गया है. देर रात तक चलने वाली कुश्ती के लिए फील्ड के चारों ओर हाईमास्क लाईट लगाई गई है. अखाड़े के चारो तरफ घेराबंदी कर गेंदा के फूल से सजाया गया है. अखाड़ा के सामने स्टेज बना है, जहां तक जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है. नेता और वीवीआईपी के आने के सवाल पर उन्होने कहा कि हमारे लिए सिर्फ अनंत सिंह ही हमारे नेता और विधायक हैं. दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए रहने और खाने का इंतजाम भी किया गया है. पूरी रात कार्यकर्ता और आयोजक अरविंद पहलवान तैयारी में जुटे रहे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News