0
Success! Now Check Your Email
To complete Subscribe, click the confirmation link in your inbox. If it doesn’t arrive within 3 minutes, check your spam folder.
Powered by :
दिल्ली: आईपीएल 2026 का सफर आगे की तरफ अग्रसर है. इस मेगा इवेंट के हर एक मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है. इसी के बीच अब इस महाकुंभ का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं.
आईपीएल के इतिहास की 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. ऐसे में वो यहां वापसी के इरादे से उतरेंगे, वहीं पंजाब किंग्स ने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया और वो उसी लय को बनाए रखना चाहेंगे. ऐसे में इस मैच में रोमांच नजर आ सकता है.
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे आप?
आईपीएल 2026 का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच 3 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, इस मैच को आप टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं, तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप Jio Hotstar पर उठा सकते हैं.
मैच
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
वेन्यू
चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई
दिन और समय
3 अप्रैल (शुक्रवार), शाम 7.30 बजे से भारतीय समयानुसार
लाइव स्ट्रीमिंग
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार


कंपनी
अन्य वेबसाइट्स
© 2026 Copyright Crictoday, Diamond Magazine Private Limited. All rights reserved.