Patna News: 3 जिंदा कारतूस लेकर दिल्ली आ रहा युवक एयरपोर्ट पर धराया; बोला- मुझे नहीं पता बैग में गोली कहां से – Times Now Navbharat

शहर
पटना से दिल्ली आ रहा था संदिग्ध
Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक यात्री के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हवाई अड्डे पर तैनात CISF के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, यात्री विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और अपना सामान चेक करा रहा था। करीब 9:40 बजे जैसे ही उसका बैग एक्स रे मशीन से गुजरा, सुरक्षाकर्मियों को स्क्रीन पर संदिग्ध चीज दिखाई दी। जब बैग को खोलकर सघन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर कारतूस मिलने की खबर फैलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
पकड़े गए यात्री की पहचान सैयद मोहसिन अली मासूमी के रूप में हुई है। वह पटना के ही फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेन्दु नगर, जय रघुराज टावर का निवासी बताया जा रहा है। वह पटना से दिल्ली आ रहा था। CISF ने प्रारंभिक कागजी कार्रवाई के बाद उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए मोहसिन अली ने पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला दावा किया है। उसने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये जिंदा कारतूस उसके बैग में कहां से और कैसे आए। हालांकि, पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश में जुटी है।
एयरपोर्ट थाना पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कारतूस लेकर कहां जा रहा था और उसका इरादा क्या था। क्या यह किसी बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा है या फिर महज एक गंभीर लापरवाही, पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। इस घटना के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है और यात्रियों की सघन जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News