बुर्के में सराफा कारोबारी को लूटने वाली निकली हिंदू, खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर की थी वारदात – Live Hindustan

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला लूट का मामला सामने आया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी मोहल्ला स्थित बाजार में बुधवार को एक सराफा की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर बुर्का पहने युवती ने लूट को अंजाम दिया और फरार हो गई। सनसनीखेज वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने युवती को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। मुस्लिम युवती की तरह बुर्का पहन कर वारदात करने हिंदू निकली। जिस पिस्टल को दिखाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, वह भी खिलौने वाली निकली है। पुलिस ने युवती के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। इसी प्रेमी की बाइक पर बैठकर वह फरार हुई थी।

वारदात बुधवार दोपहर की है, जब रूदौली नगर के कोठी मोहल्ला स्थित ‘महेश ज्वेलर्स’ पर ग्राहकों की सामान्य आवाजाही चल रही थी। तभी बुर्का पहने एक युवती बुर्का पहने दुकान में दाखिल हुई। उसने दुकानदार महेश से जेवर दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जब जेवर दिखाने में व्यस्त था, तभी महिला ने अचानक एक तमंचा (पिस्तौल) निकालकर उस पर तान दिया।

असलहा तानते ही दुकानदार महेश भय के साये में आ गया। बुर्कापोश युवती ने काउंटर पर रखे सोने के हार और चेन (लगभग 26 ग्राम सोने के जेवरात) समेट लिए और असलहा लहराते हुए फरार हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज लूट की घटना से पूरे सराफा बाजार में दहशत फैल गई।

रुदौली इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़की बाबा बाजार की रहने वाली पायल है। उसने अपनी पहचान पूरी तरह छुपाने के लिए ही नकाब और बुर्के का सहारा लिया था। खास बात यह है कि इस पूरी साजिश के पीछे रुदौली का ही एक युवक था, जो पायल का प्रेमी बताया जा रहा है। दोनों ने मिलकर बेहद शातिराना ढंग से इस लूट की योजना बनाई थी और पायल ने उसे अंजाम दिया।

वारदात के तुरंत बाद, व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। दुकानदारों का कहना था कि दिनदहाड़े सराफा बाजार में ऐसी घटना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, रुदौली पुलिस ने तुरंत टीम गठित की। ज्वेलरी शॉप और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने महिला के हुलिए और भागने के रास्ते के आधार पर सुरागरसी तेज की। गुरुवार देर रात पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने महिला पायल की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके सहयोगी प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह दोनों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को देख रहे हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं। पत्रकारिता में 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। सिटी टीम का नेतृत्व भी किया। बीकॉम में ग्रेजुएट और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर रिपोर्टिंग भी की है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News