Rashifal 24 February 2026: आज कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, यहां पढ़ें 24 फरवरी 2026 का राशिफल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rashifal 24 February 2026: आज 24 फरवरी 2026 मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 24 फरवरी 2026 का राशिफल.
मेष राशि (Aries) – मेष राशि वालों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है. आपको पर्याप्त धन प्राप्त होगा. जीवनसाथी को समय दें वरना नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.
वृषभ राशि (Taurus) – वृषभ राशि वालों को माता-पिता की ओर से पैसों की मदद मिल सकती है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
मिथुन राशि (Gemini) – आप ऐसे लोगों से दूर रहें जो पैसा और समय बर्बाद करते हैं. पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.
कर्क राशि (Cancer) – कर्क राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. आपका दिन प्यार से भरा रहेगा.
सिंह राशि (Leo) – आपको किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. किसी पुराने रिश्तेदार से बात हो सकती है. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.
कन्या राशि (Virgo) – आप शारीरिक मेहनत कर रहे हैं पर्याप्त आराम करें. किसी खुशी के कारण घर में खुशियों का माहौल रहेगा. शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
तुला राशि (Libra) – पैसों से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है तो इसमें सफलता मिलेगी. इससे आपको धनलाभ होगा. लव पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio) – वृश्चिक राशि वालों को किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं इससे मन हल्का होगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius) – बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करने से आपको लाभ मिलेगा. आपको पुरानी गलतियों से सीखना होगा. जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है.
मकर राशि (Capricorn) – मकर राशि वालों को मुनाफा हो सकता है. आप काम में व्यस्त रहेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.
कुंभ राशि (Aquarius) – आप थकान और तनाव महसूस कर रहे हैं तो इससे आपको आराम मिलेगा. किसी पुराने मित्र से आपको फायदा हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताएं.
मीन राशि (Pisces) – जीवनसाथी से झगड़ा होने से तनाव बढ़ सकता है. आप पार्टनर की भावनाओं को समझें. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News