श्रीमद्भागवत कथा से मानसिक शांति, ज्ञान और जीवन जीने की सही दिशा मिलती है – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| तारडीह
प्रखंड क्षेत्र के पोखरभिंडा स्थित यशोदा भवन में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। 9 अप्रैल तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। भक्ति गीतों और जयकारों के साथ गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक जीवछ झा ने बताया कि यह कथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मन को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा व्यास आचार्य नटवर नारायण दासजी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से लोगों को मानसिक शांति,आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन जीने की सही दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा का वाचन प्रतिदिन संध्या 5 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News