Feedback
4 अप्रैल 1975 को कंप्यूटर साइंस की दुनिया में एक क्रांतिकारी घटना हुई. जब 20 साल के बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की. कंपनी की शुरुआत अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में हुई थी.
जब अधिकांश अमेरिकी टाइपराइटर का इस्तेमाल करते थे. बचपन के दो दोस्त 20 साल के बिल गेट्स और पॉल एलन ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की. 4 अप्रैल 1975 को कंपनी की शुरुआत की गई. शुरुआत के दिनों में कंपनी अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में थी. 1979 में माइक्रोसॉफ्ट में शिफ्ट कर दिया गया.
धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी निगम बन गई. वहीं 1987 में, माइक्रोसॉफ्ट के सार्वजनिक होने के एक साल बाद, 31 साल के बिल गेट्स दुनिया के सबसे युवा अरबपति बन गए.
गेट्स और एलन ने जब माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की. इसे मूल रूप से माइक्रो-सॉफ्ट कहा जाता था, जिसका अर्थ माइक्रोप्रोसेसर और सॉफ्टवेयर था. ताकि वे शुरुआती पर्सनल कंप्यूटर अल्टेयर 8800 के लिए सॉफ्टवेयर बना सकें. एलन ने बोस्टन में प्रोग्रामर की नौकरी छोड़ दी और गेट्स ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय, जहां वे छात्र थे. अपनी पढ़ाई छोड़ दी, ताकि वे अपनी नई कंपनी पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
शुरुआत में दोनों ने इस कंपनी का मुख्यालय अल्बुकर्क में बनाया था. क्योंकि यह शहर इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म एमआईटीएस का घर था, जो अल्टेयर 8800 का निर्माता था. ऐसे में इनके लिए इस कंप्युटर का सॉफ्टवेयर बनाना आसान था.
यह भी पढ़ें: जब पहली पोनी एक्सप्रेस डाक सेवा शुरू हुई, पहले ऐसे पहुंचाई जाती थी चिट्ठी
आज पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर साइंस की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ है. इसके ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर्स का कोई जोड़ नहीं. बिना इसके साधारण कंप्यूटर का ऑपरेशन आज संभव ही नहीं है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू