हैदराबाद: 6 महीने से लापता युवक की हत्या, सहकर्मियों ने कत्ल कर झाड़ियों में फेंका शव – AajTak

Feedback
हैदराबाद के मलकाजगिरी कमिश्नरेट के मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक व्यक्ति 30 सितंबर को गायब हो गया था. जिसकी तलाश की जा रही थी. वहीं अब पुलिस ने उसके शव के अवशेष बरामद किए हैं. पीड़ित की पहचान चेंगिचेरला के गणेश नगर निवासी पांडिपति बक्कैया (33) के रूप में हुई है. वह आदिबाटला इलाके में GHMC में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था. बक्कैया पिछले साल 30 दिसंबर को काम पर गया था, लेकिन फिर कभी घर नहीं लौटा.
परिवार वालों ने आस-पास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस साल 21 जनवरी को उसके चाचा श्रीनू ने मेडिपल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस को बक्कैया के तीन सहकर्मियों पर शक हुआ और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. शुरू में आरोपियों ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन लगातार पूछताछ करने पर उन्होंने बक्कैया की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारा भाई अंदर जा रहा है, सारे भाई प्यार देना’, मर्डर के बाद आरोपी ने Instagram पर पोस्ट किया वीडियो
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को कोर्रेमुला और बाचारम के बीच मूसी पुल के पास ठिकाने लगा दिया. उनके कबूलनामे के आधार पर पुलिस आरोपियों को उस जगह पर ले गई और एक बैग में पैक किए गए कंकाल के अवशेष बरामद किए. अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है.
इस वजह से की गई हत्या
शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के पीछे काम के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद था. आरोपियों ने आदिबाटला में बक्कैया के कूड़ा उठाने वाले इलाके में अपना हिस्सा मांगा था. हालांकि जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News