UP Electricity News : बिजली निगम के प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की बिजली निगेटिव बैलेंस पर भी छुट्टी के दिन नहीं कटेगी। वहीं उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने के लिए तीन दिन की मोहलत भी मिलेगी। इसके साथ ही रिचार्ज पर निर्धारित दरों के अनुसार 2 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रहा है।
गोरखपुर में कुल 9 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं जिसमें से 2.70 लाख उपभोक्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। वहीं करीब 2.15 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल दिया गया है। लेकिन उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस में अचानक बिजली कटने का डर सता रहा है। इसको लेकर बिजली निगम ने निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार प्रत्येक दिन शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक निगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली नहीं कटेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक अवकाश, रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में बिजली नहीं काटी जाएगी।
हालांकि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पहले भुगतान करके ही बिजली का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन निगेटिव बैलेंस पर भी उपभोक्ताओं को तीन दिन का ग्रेस दिया जा रहा है। यह सुविधा उपभोक्ता केवल एक बार ले सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को मीटर पर दिए बटन को 30 सेकंड दबाकर रखना होगा। इससे उपभोक्ताओं की बिजली तीन दिन के लिए चालू हो जाएगी। लेकिन इस दौरान उपभोक्ताओं को रिचार्ज करना होगा। अन्यथा तीन दिन बाद बिजली फिर से कट जाएगी।
प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज या रिकनेक्शन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होती है तो इसके समाधान के लिए संबंधित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ से संर्पक कर सकते हैं। मीटर में नेटवर्क की प्रॉब्लम को दूर करने लिए जीनस कंपनी के एक्सपर्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
घरेलू उपभोक्ताओं का पुराना बकाया प्रत्येक रिचार्ज के साथ समायोजित किया जाएगा। यानी 10 हजार के पुराने बकाए का 10 प्रतिशत, 15 हजार के बकाए पर 15 प्रतिशत, 20 हजार के बकाए पर 20 प्रतिशत और 20 हजार से अधिक के बकाए पर 25 प्रतिशत राशि रिचार्ज से समायोजित की जाएगी। उपभोक्ताओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि नेगेटिव बैलेंस सहित एरियर बकाया भुगतान, रीचार्ज अमाउंट से अधिक न हो।
– www.uppcl.org पर जाएं, consumer corner, smart meter prepaid recharge चुनें।
– अपना जिला चुनें, काउंटर आईडी और कैप्चा दर्ज करें, देखों पर क्लिक करें।
– रिचार्ज राशि दर्ज करें, पोस्टपेड बकाया खुद समायोजित हो जाएगा।
– प्रोसीड पर क्लिक करें, भुगतान का बिकल्प चुने (यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि)
– भुगतान करें तत्काल एसएसमएस के माध्यम से पुष्टि और नया बैलेंस अपडेट हो जाएगा।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play