गुड न्यूज : यूपी के इस शहर में 15 दिन में चालू हो जाएगा सिक्सलेन फ्लाईओवर; खुल जाएगा ये पुल भी – Live Hindustan

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर और राजघाट में पुराने पुल पर 15 दिन में यातायात शुरू हो जाएगा। दोनों कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के होने के बाद लखनऊ और वाराणसी हाईवे की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को निकलने में असुविधा नहीं होगी। जाम की समस्या कम होगी तो लोगों का समय भी नहीं बर्बाद होगा।
सिक्सलेन फ्लाईओवर में दोनों ओर एप्रोच का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रांसपोर्टनगर में एप्रोच मार्ग पर डामर और गिट्टी का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग पर शनिवार को श्रमिक डिवाइडर का कार्य बनाने में जुटे थे। पैडलेगंज की ओर दो गिट्टी की परत डालकर दबा दिया गया है। दो दिन में डामर गिट्टी का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद डिवाइडर, रेलिंग के अधूरे कार्य किए जाएंगे और 15 दिन में ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की ओर यातायात शुरू कर दिया गया जाएगा, जबकि उस समय तक राजघाट पुल पर एक्शपेंशन ज्वाइंट का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद राजघाट पुल पर भारी वाहनों का डायवर्जन भी खत्म हो जाएगा।
सिक्सलेन फ्लाईओवर में देवरिया बाईपास की ओर फोरलेन फ्लाईओवर उतर रहा है। इसी स्थान पर कार्य अधूरा है। सेतु निगम के अभियंताओं के अनुसार राजघाट पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण देवरिया बाईपास मोड़ पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण तेजी से कार्य नहीं हो पा रहा है।
राजघाट पुल पर यातायात सामान्य होने पर देवरिया बाईपास मोड़ पर वाहनों की संख्या कम हो जाएगी, क्योंकि बाघागाड़ा की ओर से डायवर्ट किए जा रहे भारी वाहन देवरिया बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश कर रहे हैं। अभियंताओं के अनुसार राजघाट पुल पर यातायात सामान्य होगा तो मोड़ पर वाहनों का दबाव कम होगा, उसके बाद 15 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि 15 दिन में ट्रांसपोर्टनगर पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का कार्य लगभग पूरा हो जाएगा। उसके बाद एक लेन पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इसमें देवरिया बाईपास मोड़ पर ही कार्य अधूरा बचेगा। राजघाट पुल की मरम्मत होने के बाद देवरिया बाईपास मोड़ पर तेजी से काम होगा।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News