WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Raw: WWE Royal Rumble 2026 में फैंस को इस बार खूब मजा आया. चार तगड़े मैच हुए. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच ने सभी का दिल जीता. मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत दर्ज की. वहीं विमेंस रंबल मैच लिव मॉर्गन ने अपने नाम किया. ड्रू मैकइंटायर ने सैमी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की. गुंथर ने भी एजे स्टाइल्स को हराकर उन्हें रिटायर किया. खैर अब सभी की नजरें Raw के पहले एपिसोड पर होंगी. ये शो हमेशा खास होता है. कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. आपको बता दें रेड ब्रांड का आगामी एपिसोड फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया में स्थित Xfinity मोबाइल एरीना से प्रसारित होगा. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर की राइवलरी मौजूदा समय में राकेल रॉड्रिगेज के साथ चल रही है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं. राकेल ने शुरुआत में वकेर के ऊपर जानलेवा हमला किया था. अब वकेर अपना बदला ले रही हैं. दोनों के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. अब Raw के आने वाले एपिसोड में एक बार फिर से टक्कर होगी. राकेल का साथ देने के लिए रिंगसाइड में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज होंगी. दोनों की दखलअंदाजी से वकेर को हार का सामना करना पड़ा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद WrestleMania 42 का संभावित मैच कार्ड, Roman Reigns बन सकते हैं चैंपियन
रेड ब्रांड का एपिसोड हमेशा रोमांचक होता है. आगामी शो के लिए कंपनी ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक, रिया रिप्ली, गुंथर, पेंटा और जे उसो सहित टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज किया है. सीएम पंक के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. वो 2026 के रॉयल रंबल विजेता रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रख सकते हैं. हो सकता है कि शो में रोमन ही आ जाएं. गुंथर के अगले कदम पर भी सभी का ध्यान होगा.
WWE Royal Rumble 2026 के बाद हमेशा नई कहानियों की शुरुआत होती है. WrestleMania 42 की तैयारियां कंपनी द्वारा शुरू की जाएंगी. 28 फरवरी को Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. इसका भी बिल्डअप शुरू होगा. 2026 की विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में इस वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देंगे Roman Reigns, रिपोर्ट में कंपनी के प्लान का खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News