बिहार: … जब ट्रेन की छत से अचानक टपकने लगी शराब, यात्री भी रह गए हैरान- VIDEO – AajTak

Feedback
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सत्याग्रह एक्सप्रेस से जुड़ा है, जहां यात्रियों ने एक अजीब और चौंकाने वाला नजारा देखा. आमतौर पर बरसात के दिनों में ट्रेन की छत से पानी टपकने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार छत से पानी नहीं बल्कि विदेशी शराब की बोतलें गिरती नजर आईं.
जानकारी के अनुसार आनंद विहार से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी संख्या S-4 और S-5 के शौचालय के पास अचानक छत से कुछ गिरने लगा. शुरुआत में यात्रियों को लगा कि शायद पानी टपक रहा है, लेकिन जब नीचे गिरने वाली वस्तु को देखा गया तो सभी हैरान रह गए. क्योंकि वहां से एक-एक कर विदेशी शराब की बोतलें गिर रही थीं.
यह भी पढ़ें: बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं का आतंक, यात्री बेहाल
इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद कुछ यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. जांच के दौरान मौके से करीब 12 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई.
घटना से रेलवे प्रशासन भी हैरान, शुरू की जांच
यह घटना पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करों ने बोतलों को ट्रेन की छत या बोगी के किसी हिस्से में छिपाकर रखा था. लेकिन किसी कारणवश ये बोतलें नीचे गिरने लगीं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शराब को किसने और किस स्टेशन से ट्रेन में रखा था.
गौरतलब है कि बिहार में लंबे समय से शराबबंदी कानून लागू है. जिसके तहत शराब की बिक्री, खरीद और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर इस कानून को चुनौती दे रहे हैं. ट्रेन के जरिए इस तरह शराब की तस्करी किया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है.
रेल प्रशासन इस घटना से हैरान है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है. फिलहाल बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और संबंधित एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News