'हमने ढूंढ निकाला…', ट्रंप ने किया कंफर्म, बताया किस हालत में है रेस्क्यू किया गया पायलट – AajTak

Feedback
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान में लापता अमेरिकी वायु सैनिक को सफलतापूर्वक ढूंढकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ था जब अमेरिकी एयरफोर्स का F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट ईरान के दक्षिणी इलाके में मार गिराया गया था. इस घटना के बाद दोनों क्रू मेंबर्स की तलाश शुरू हुई थी. एक को तो जल्दी बचा लिया गया, लेकिन दूसरे सैनिक की तलाश जारी रही.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह सैनिक दो दिन तक ईरानी सुरक्षाबलों से बचते हुए छिपा रहा. इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रैक की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन यह मिशन बेहद खतरनाक था. रेस्क्यू टीम को भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा और कई घंटों तक संघर्ष चला. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए लिखा, “हमने उसे ढूंढ निकाला.”
यह भी पढ़ें: ईरान को ट्रंप ने कब-कब कहा नरक बना देंगे? 48 घंटे में क्या करने वाले हैं
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेरे प्यारे अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया है, हमारे एक बहादुर क्रू मेंबर ऑफिसर के लिए, जो एक बेहद सम्मानित कर्नल भी हैं.” ट्रंप ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना लगातार 24 घंटे उस अधिकारी की लोकेशन पर नजर रखे हुए थी और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए पूरी योजना बनाई गई थी.
ट्रंप ने बताया- घायल है पायलट
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमने दर्जनों एयरक्राफ्ट भेजे, जिनमें दुनिया के सबसे घातक हथियार मौजूद थे, ताकि उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके. उसे कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा.” ट्रंप ने इस मिशन को लेकर एक और बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, “बिना एक भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल हुए, हमने यह ऑपरेशन पूरा किया. यह दिखाता है कि ईरान के आसमान पर हमारी पूरी तरह से एयर डोमिनेंस है.”
यह भी पढ़ें: ईरान में ‘रिजीम चेंज’ करने वाले ट्रंप की खुद की सत्ता हिली, व्हाइट हाउस में बढ़ी हलचल
ईरान के देहदश्त शहर में बड़ी झड़पें हुईं
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ईरान के देहदश्त शहर में झड़पें और एयरस्ट्राइक हुए, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई. इससे यह साफ है कि यह मिशन कितना जोखिम भरा था. यह ऑपरेशन न सिर्फ सैन्य नजरिए से अहम है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश देता है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News