शोभायात्रा में गया था, 36 घंटे बाद बोरे में मिला हाथ-पैर बंधा शव… नागपुर में 14 साल के बच्चे की हत्या से सनसनी – AajTak

Feedback
नागपुर में हनुमान जयंती की शोभायात्रा से लापता हुए 14 साल अर्थव ननोरे नामक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. उसकी अपहरण कर उसकी हत्या की गई है. अर्थव का शव बोरे में मिला, उसे हाथ-पांव बंधे हुए थे और गला घोंटकर पहले उसकी हत्या की गई फिर उसके शव को बोरे में बांधकर आरोपियों ने उसके हाथ-पाव बांध दिए थे.
अथर्व यह नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन इलाके स्थित माहूरे पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को शाम 5 बजे वह शोभायात्रा में शामिल होने गया था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.
शोभायात्रा से लापता होने और कहीं भी उसका सुराग न मिलने के कारण परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. क्षेत्र के नागरिकों ने शनिवार को गिट्टीखदान पुलिस थाने का घेराव किया, इलाके के हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम कर आंदोलन भी किया.
आखिरकार 36 घंटों के बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे अर्थव का शव एक बोरे में बंधा हुआ और हाथ-पैर बंधे हुए हालत में नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के भरतवाड़ा गांव के पास मिला. पुलिस ने अर्थव का अपहरण और हत्या होने आशंका जताई है.
गिट्टीखदान पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द वह आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या के पीछे आरोपी का क्या मकसद था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News