2026 में विनफ़ास्ट लॉन्च कर सकता है भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स! – BikeWale

Rishabh Bhaskar
वियतनामी इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी विनफ़ास्ट, भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लंबी रेंज लॉन्च करने की कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए कंपनी की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
जानकारों को उम्मीद है कि, ब्रैंड साल 2026 की दूसरी छमाही तक तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने के इरादे से अपनी तैयारियां कर रही है। ये स्कूटर्स पूरे भारत में इक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट्स के ज़रिए बेचे जाएंगे। ऐसे में इन्हें शोरूम फेज़ के हिसाब से, सबसे पहले मेट्रो शहरों में उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी।
इन स्कूटर्स में से एक विनफ़ास्ट वाइपर के शामिल होने की उम्मीद है, जोकि दूसरे मॉडल्स के मुक़ाबले, लुक के मामले में दिखने में बड़ा भड़कीला और दमदार महसूस होता है। इसका डिज़ाइन भी स्पोर्टी नज़र आता है, जिसमें शार्प क्रीज़ और एलईडी हेडलाइट मौजूद हैं, जो फ्रंट एप्रन में इंटिग्रेट की गई हैं।
इस स्कूटर को 3kW के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया हुआ है, जिसमें 1.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे अलग किया जा सकता है। इससे बैटरी चार्ज करने में काफ़ी फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है। साथ ही इसमें एक एक्स्ट्रा बैटरी पैक भी ऐड किया जा सकता है, जिससे इसकी रेंज तक़रीबन 156किमी तक पहुंच जाती है।
इस स्कूटर में दो राइड मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको और पावर मोड शामिल है, जहां ईको मोड रेंज बढ़ाने के लिए है। दूसरे फ़ीचर्स की बात करें तो, इसमें की-लेस स्टार्ट-स्टॉप और रंगीन टीएफ़टी डिस्प्ले शामिल है।
बताते चलें कि, विनफ़ास्ट के लिए अपने इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स पोर्टफ़ोलियो को भारत में सेटअप करना लोहे के चने चबाने जैसी हालत हो सकती है, क्योंकि, यहां पहले से ही काफ़ी कॉम्पिटीशन है। इसलिए, कंपनी को पहले से ही मज़बूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, और सही प्राइसिंग सेट करनी होगी। लॉन्च के बाद, ये स्कूटर टीवीएस आइक्यूब, टीवीएस ऑर्बिटर, बजाज चेतक और एथर रिज़्टा से टक्कर लेंगे।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
4 दिन पहले
5 दिन पहले
3 दिन पहले
4 दिन पहले
3 दिन पहले
12 घंटे पहले
2 दिन पहले
2 दिन पहले
2 दिन पहले
3 दिन पहले
₹ 2,00,000
₹ 90,000
₹ 1,10,000
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
Download Mobile App
Connect with us
© BikeWale India.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News