click this icon for latest updates
Breaking News Today 6 April LIVE Updates: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है. भारत इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखे हुए है क्योंकि इस क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक हित जुड़े हैं. हालांकि, एस. जयशंकर ने बातचीत के खास बिंदुओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी देते हुए कहा है कि होर्मुज खोलो नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो. एक बार फिर सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी. उन्होंने दावा किया कि यूएस अब ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि मंगलवार को को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे.
भारत ने वैश्विक दक्षिण के विकास और मानवीय सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अफ्रीकी देशों मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो को खाद्य सहायता प्रदान की है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने सूखा प्रभावित मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल, बुर्किना फासो को 1,000 मीट्रिक टन चावल और बाढ़ प्रभावित मोजाम्बिक को 500 मीट्रिक टन चावल के साथ राहत सामग्री भेजी है.
यह मानवीय पहलू ऐसे समय में सामने आया है, जब कई अफ्रीकी देश गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं. बुर्किना फासो इस क्षेत्र के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक से जूझ रहा है, जहां लाखों लोगों को सहायता की आवश्यकता है. इसके अलावा, 2022 के तख्तापलट के बाद से इस्लामिक उग्रवादी समूहों से जुड़ी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता भी जारी है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है. बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ. बारात में शामिल साजिद और फरहान नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ही युवक बस के पिछले हिस्से में बैठे थे. छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
(इनपुट- IANS)
Breaking News Today LIVE in Hindi: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है. बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ. बारात में शामिल साजिद और फरहान नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ही युवक बस के पिछले हिस्से में बैठे थे. छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 6 April LIVE: एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से बात की, वर्तमान स्थिति पर चर्चा
‘नेतन्याहू की राह पर चले तो…’, अब ईरान ने भी दे डाली ट्रंप को खुली चेतावनी, ये क्या कह दिया
Breaking News Today 5 April: चेन्नई पर भारी पड़ी बैंगलोर, RCB ने CSK को 43 रन से दी करारी शिकस्त
‘होर्मुज खोल दो Bast*rd नहीं तो…’, ट्रंप ने ईरान पर की गालियों की बौछार, क्या होने वाला है बड़ा हमला?
7000 फीट की ऊंचाई, चारों तरफ दुश्मन और हाथ में सिर्फ पिस्तौल… ईरान में अमेरिकी वायुसैनिक ने कैसे बिताए 48 घंटे
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.