Stock Market Today: शेयर मार्केट की आज कैसी रहेगी चाल, क्या कह रहे ग्लोबल संकेत – Live Hindustan

Stock Market Today Live 6 April 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी गैप-डाउन ओपन कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार का मूड पहले से ही खराब चल रहा है।
गिफ्ट निफ्टी: सोमवार को सुबह के सत्र के दौरान 75 अंक से अधिक की गिरावट के साथ गिफ्ट निफ्टी नीचे की ओर खुला है। जानकारों की मानें तो गिफ्ट निफ्टी की गैप-डाउन ओपनिंग आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत की ओर इशारे कर रही है।
एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, चीनी शंघाई स्टॉक एक्सचेंज किंगमिंग फेस्टिवल के लिए बंद है, ताइवान का TWSE चिल्ड्रन/टॉम्ब-स्वीपिंग डे के लिए बंद रहेगा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग आज ईस्टर के लिए बंद रहेगा।
अमेरिका और ईरान युद्ध: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को धमकी दी कि अगर ईरान मंगलवार की डेडलाइन तक होर्मुज को नहीं खोलता है तो बिजली संयंत्रों और पुलों सहित प्रमुख ईरानी इंफ्रा स्ट्रक्चर पर हमले होंगे।
कच्चा तेल: अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल के रेट में उछाल है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल पर है।
सोने की कीमतें: डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली का दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज लगभग 0.50% कम है और लगभग 4,655 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी आज लगभग एक प्रतिशत नीचे 72 डॉलर प्रति औंस पर थी।
इंडिया VIX: आज इंडिया VIX एक प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई है। इंडिया VIX 25 से ऊपर रहता है, यह दर्शाता है कि भय और अनिश्चितता पूरी तरह से कम नहीं हुई है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा आज निफ्टी 50 इंडेक्स शार्प इंट्राडे स्विंग के साथ उच्च अस्थिरता प्रदर्शित करना जारी रख सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तत्काल रेजिस्टेंट 23,000-23,200 जोन में है, जिसमें 23,500 के आसपास एक प्रमुख रुकावट है, जबकि सपोर्ट 22,300-22,000 पर है।
चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया, आनंद राठी के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) गणेश डोंगरे और प्रभुदास लीलाधर के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) शिजू कुथुपालक्कल ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सात शेयरों की सिफारिश की है। इनमें सीमेक, पॉली मेडिक्योर, विप्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और कमिंस इंडिया शामिल हैं।
(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News