प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी पर हुई नोटों की बारिश, बेबी बंप पकड़कर नाचीं, रोमांटिक हुआ पति – AajTak

Feedback
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. वो शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी. इन दिनों वो सातवें आसमान पर हैं. हर कोई उन्हें पैंपर कर रहा है. वो जिंदगी में आने वाली सबसे बड़ी खुशी यानी बच्चे के जन्म के इंतजार में हैं. इन दिनों उनके बेबी शावर फंक्शन के चर्चे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है.
मां बनने वाली हैं दिव्यांका
परिवारवालों संग हुए इस गोदभराई के फंक्शन में दिव्यांका ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी. रेड चुनरी ओढ़े वो नजर आईं. पति ने दिव्यांका को हरे रंग की चूड़ी पहनाई. बाकी मेहमानों ने एक्ट्रेस को गिफ्ट्स दिए. दिव्यांका पर उनके घरवालों ने पैसों की बारिश की. एक्ट्रेस पर नोट उड़ाए गए. ये नजारा देखकर वो एक्साइटेड दिखीं. उनके पति विवेक दहिया की खुशियां भी सातवें आसान पर दिखी. उन्होंने पत्नी के बेबी बंप पर KISS किया और कान में कुछ कहकर एक्ट्रेस को चिढ़ाया. गोदभराई के फंक्शन में सभी लोग नाचे. दिव्यांका ने बेबी बंप संभालकर डांस किया. 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
ये वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- क्या होता है जब आप फैमिली, प्यार और पागलपन को मिक्स करते हो? गोदभाई का फंक्शन हंसी, डांस और कभी न भुलाए जाने वाली यादों से भरा रहा. अभी भी उस दिन के बारे में सोचकर हंस रही हूं. फैंस ने दिव्यांका पर प्यार लुटाया है.
कपल ने बीती रात भी बेबी शावर का फंक्शन रखा था. यहां दिव्यांका व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में दिखीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा. विवेक ने उन्हें साथ में लेकर रोमांटिक डांस किया. उनके इस बेबी शावर फंक्शन में फैमिली के साथ इंडस्ट्री के दोस्त भी नजर आए. सभी ने दिव्यांका और उनके होने वाले बच्चे को दुआएं दीं.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी. एक्ट्रेस 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं. काफी वक्त से वो टीवी शोज में नहीं दिखी हैं. काम से ब्रेक लेकर दिव्यांका मदरहुड पर फोकस कर रही हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News