Longest Range Electric Cars: सबसे ज्यादा रेंज देने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में जाएंगी 792 किलोमीटर तक – Navbharat Times

लिस्ट में सबसे पहला नाम पोर्श मैकन इलेक्ट्रिक का है। कंपनी ने 2024 की शुरुआत में अपनी मैकन एसयूवी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें कंपनी का नया PPE (प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक) दिया गया है। यही प्लेटफॉर्म पोर्श केयेन इलेक्ट्रिक में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार में तीन वेरिएंट्स स्टैंडर्ड RWD, 4S और टर्बो में उपलब्ध है और इसकी क्लेम्ड रेंज 641 किलोमीटर है। इसमें 100kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो 360hp की पावर और 563Nm का टॉर्क देता है। यह कार मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह उन लोगों के लिए है जो रफ्तार और लग्जरी दोनों चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

दूसरे नंबर पर आती है पोर्श केयेन इलेक्ट्रिक। भारत में यह कार स्टैंडर्ड और टर्बो नाम के दो वेरिएंट् में बिकती है, जिनमें 113kWh का बैटरी पैक और डुअल-मोटर AWD सेटअप दिया गया है। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 408hp की पावर और 835Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और यह सिंगल चार्ज में 642 किलोमीटर की दूसरी तय कर सकता है। वहीं, इसका टर्बो वेरिएंट 623 किलोमीटर की रेंज देता है। भारत में इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.76 करोड़ रुपये से शुरू होता है।

जुलाई 2025 में लॉन्च हुई यह कार भारत में टेस्ला कंपनी की पहली कार है। यह भी देश की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में आती है। इसे दो वेरिएंट स्टैंडर्ड RWD और लॉन्ग रेंज RWD में लॉन्च किया गया था और इनमें 64kWh और 84.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसका लॉन्ग रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में 661 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं, स्टैंडर्ड वरिएंट एक बार में 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये से शुरू होती है।

लिस्ट में अगली कार का नाम है मर्सिडीज-बेंज EQS। यह स्पोर्ट लुक वाली एक इलेक्ट्रिक कूपे कार है और इसे मर्सिडीज की सबसे आलीशान कारों में से एक माना जाता है। इसमें 107.8kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 523hp की पावर और 855Nm का टॉर्क देता है। यह कार पुणे में ही असेंबल की जाती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। सिंगल चार्ज में यह कार 677 किलोमीटर की रेंज देती है। इस कार के नाम एक बार चार्ज करने पर सबसे लंबी यात्रा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।

इस लिस्ट में अगला और आखिरी नाम है मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक का। आने वाली 24 अप्रैल को यह कार भारत में लॉन्च होने वाली है। यह मर्सिडीज के पोर्टफोलियो में सबसे लेटेस्ट कार भी होगी। कार की बैटरी, पावर, फीचर्स आदि के बारे में जानकारी सामने आ चुकी है, आने वाली 24 तारीख को कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी। इसकी कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। सिंगल चार्ज में यह कार 792 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। इससे यह भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार बन जाती है। इसमें 85kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 272hp की पावर और 335Nm का टॉर्क देता है।

लेखक के बारे मेंरमन कुमाररमन कुमार, एक ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान समय में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में 3 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रमन ने Zee News के साथ भी काम किया है। वहां उनकी जिम्मेदारी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर क्वालिटी कंटेंट डिलीवर करने की रही। रमन ने कार-बाइक्स और गैजेट्स की बदलती दुनिया को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। ऑटोमोबाइल के साथ ही रमन टेक्नोलॉजी पर भी लिखते हैं। रमन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी कठिन से कठिन जानकारी को भी इतनी सरलता से लिखते हैं कि एक आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सके। एक ऑटो और टेक जर्नलिस्ट के तौर पर रमन की नजर नई कारों, अपकमिंग बाइक्स, बस और ट्रकों के साथ-साथ ईवी (EV) सेक्टर में हो रहे बदलावों पर रहती है। इसके साथ ही वे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में आगाह करते रहते हैं और फास्टैग जैसे विषयों के बारे में नई जानकारी देते रहते हैं। देश के अलावा रमन, अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर नजर रखते हैं। अन्य देशों में कारों में आ रही नई तकनीक और नए और अनोखे वीकल्‍स में उनकी खासा दिलचस्पी रहती है। Auto Expo हो या दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट (CES), रमन सभी ग्लोबल इवेंट्स पर नजर रखते हैं। वहां पेश की जा रही नई गाड़ियों और तकनीक के बारे में जानना और लोगों को उसे सरल भाषा में समझाना रमन को पसंद है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद रमन से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ ऑर्ट्स इन मास कम्यूनिकेशन (MAMC) की डिग्री हासिल की है। रमन, पत्रकारिता की नैतिकता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं। उनकी ओर से दी गई हर जानकारी और रिव्यूज, NBT ऑनलाइन की ऑटो-टेक एडि‍टोर‍ियल टीम से वेरिफाई करने के बाद पाठकों तक पहुंचाई जाती है।और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News