बलिया: रसड़ा चीनी मिल को पुनः चालू कराने और किसानों के समर्थन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को तेज करने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने चीनी मिल को चालू कराने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि, इस कार्य के लिए किसानों को दूसरों से नहीं, बल्कि हम सभी से बड़ी अपेक्षाएं हैं। हमारी पहचान सेवा और संघर्ष की रही है, जिसे किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता लगातार अभियान की प्रगति के बारे में हमसे सवाल कर रही है।
जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी ने सहमति जताई कि “हर घर, किसान घर” कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल से 29 अप्रैल तक गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गांवों का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसके बाद अगली बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में राधेश्याम यादव, मुन्ना पांडे, प्रमोद सिंह पप्पू, गुड्डू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राकेश चौहान, रामाश्रय राजभर, रवीन्द्र चौहान, प्रमोद सिंह, जगदीश चौहान, गोपाल सिंह, अभिषेक वर्मा, मंतोष वर्मा और इन्द्रजीत सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने किया।

© Copyright 2026 JK India eAgriTech Ltd.