Triumph Tracker 400 हुई भारत में लॉन्‍च, दमदार इंजन के साथ क्‍या है कीमत – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता ट्रॉयम्‍फ की ओर से भारत में नई मोटरसाइकिल के तौर पर Triumph Tracker 400 को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में किस तरह के फीचर्स और …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दो पहिया वाहन निर्माता ट्रॉयम्‍फ की ओर से भारत में कई मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता ने हाल में ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Triumph Tacker 400 को लॉन्‍च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ट्रॉयम्‍फ की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर ट्रैकर 400 मोटरसाइकिल को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को फ्लैट ट्रैक रेसिंग मोटरसाइकिल से प्रेरणा लेकर बनाया है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को बॉक्‍स की तरह पेट्रोल टैंक, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, ड्यूल टोन पेंट, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, यूएसडी फॉर्क्‍स, छोटी विंडशील्‍ड को दिया है।
ट्रॉयम्‍फ की ओर से इस मोटरसाइकिल में 349 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 40 हॉर्स पावर और 32 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में छह स्‍पीड का ट्रांसमिशन दिया गया है। भारत में लॉन्‍च किए गए वर्जन को ग्‍लोबल बाजार में ऑफर किए गए इंजन के मुकाबले दो हॉर्स पावर कम मिलती है।
ट्रॉयम्‍फ की ओर से लॉन्‍च की गई इस मोटरसाइकिल की एक्‍स शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है। इसे स्‍पीड 400 मोटरसाइकिल से 14 हजार रुपये ज्‍यादा कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।
यह भी पढ़ें- Kawasaki Ninja ZX6R को खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा है हजारों रुपये का Discount Offer

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News