US-Israel-Iran War LIVE: इज़रायल के हाइफ़ा में इमारत पर बमबारी के बाद 4 लोग लापता, तेहरान में 13 की मौत – AajTak

Feedback
Middle East War: इजरायली हमले में IRGC इंटेलिजेंस चीफ की मौत
Middle East War: इज़रायल ने साउथ लेबनान के एक और शहर पर शुरू किए हमले 
Iran-US-Israel War: ईरान में सोमवार को 34 लोगों की मौत
Middle East Crisis: तेल की बढ़ती कीमतों के बीच AirAsia बढ़ा सकती है किराया
Iran war: UAE में मिसाइलों और ड्रोन से हमला
US-Iran-Israel War: US-इजरायल के हमले में रिहायशी इलाके में 4 की मौत, 7 घायल
West Asia War: गाज़ा में इज़रायली सेना ने 2 फिलिस्तीनी नागरिकों को मारा
Gulf War: ईरानी मिसाइल के खतरे के बीच उत्तरी इज़राइल में गूंजा सायरन 
Gulf War: चीन और रूस ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर की चर्चा 
US-Israel-Iran War: US और ईरान 45 दिन के संभावित सीज़फ़ायर पर रहे हैं चर्चा
Middle East War: होर्मुज पर ईरान की दोटूक, ट्रंप ने दी धमकी
Middle East Conflict: तेहरान में ईरान की यूनिवर्सिटी पर हवाई हमले
Middle East War: वॉशिंगटन को लापता पायलट के संदेश पर ईरानी जाल होने का शक था
Middle East War: ईरानी शहर कोम पर हवाई हमले में 5 लोगों की मौत
US-Israel-Iran War: तेहरान में फिर हुए धमाके
Middle East Crisis: बेरूत पर इज़रायली हमलों में 8 की मौत, 55 घायल
Iran War: ईरान के कोम में अमेरिकी-इजरायली हमले में 5 लोगों की मौत
Iran War: इजरायली हमले में लेबनानी ईसाई पार्टी के अधिकारी की मौत
Middle East Crisis: इज़रायली हमलों में लेबनान में 3 लोगों की मौत
Middle East Crisis: जॉर्डन ने 2 मिसाइलें और 2 ड्रोन इंटरसेप्ट किए
US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजे बयान के बाद ईरान के साथ तनाव बढ़ गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार शाम तक ‘होर्मुज़ स्ट्रेट’ को फिर से नहीं खोला गया, तो ‘पावर प्लांट और पुलों’ को निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘मंगलवार का दिन ‘पावर प्लांट डे’ और ‘पुलों का दिन’ होगा, ये दोनों ही एक साथ होंगे.’ 
डोनाल्ड ट्रंप की इस तीखी धमकी पर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर ग़ालिबफ़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने चेतावनी दी है कि ट्रंप के ‘लापरवाह कदम’ देश को एक जीते-जागते नरक में धकेलने का रिस्क पैदा करते हैं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “युद्ध अपराधों के ज़रिए आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा.” 
इस बीच, पर्दे के पीछे ओमान ने ईरान के साथ इमरजेंसी बातचीत की है, जिससे युद्ध से प्रभावित होर्मुज़ क्षेत्र से आवाजाही का अच्छी तरह चलता रहे. वहीं, पाकिस्तान और मिस्र ने वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक संपर्क के रास्ते खुले रखे हैं. इसी बीच, बेरूत में इज़रायली हमलों में करीब चार लोग मारे गए हैं और हिज़्बुल्ला ने जवाबी हमले किए हैं, जिससे यह संघर्ष और भी बढ़ गया है.
ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि कर दी है. IRGC ने ईरान की सुरक्षा और क्रांति के लिए खादेमी की ‘दशकों की सेवा’ याद की. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जारी किए गए बयान में कहा गया है कि खादेमी ने इंटेलिजेंस और सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 
इज़राइली रक्षा बल (IDF) इस समय दक्षिणी लेबनान के नबातीह अल-फ़ौक़ा नामक शहर में अभियान चला रहे हैं.
(Inputs from Al-Jazeera)
सोमवार को ईरान में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई. यह मौतें अमेरिका और इज़राइल द्वारा देश के कई प्रांतों में की गई हवाई हमलों के बाद हुईं. अल-जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में 23 लोगों की मौत हुई, क़ोम शहर में 5 लोगों की और दक्षिणी शहर बंदर-ए-लंगेह में 6 लोगों की मौत हुई.
मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से तेल की कीमतों में आई तेज़ी के बीच, भारतीय बजट एयरलाइन AirAsia ने सोमवार को कहा कि ईंधन की लागत को कंट्रोल करने के लिए उसे किराए बढ़ाने और कुछ उड़ानें कम करने की ज़रूरत होगी. AirAsia के सह-संस्थापक टोनी फर्नांडिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एयरलाइन बहरीन में अपने नियोजित हब को लेकर अब भी प्रतिबद्ध है और उसकी पहली फ्लाइट 26 जून को निर्धारित है.
(Input: Reuters)
UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली इस समय ईरान से आ रही मिसाइलों और ड्रोन का सामना कर रही है. मंत्रालय के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में जो आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, वे मिसाइलों और ड्रोन को बीच में ही रोकने (इंटरसेप्ट करने) का नतीजा हैं. मंत्रालय ने कहा, “UAE की हवाई सुरक्षा प्रणाली मिसाइलों और UAV से होने वाले खतरों का सक्रिय रूप से मुकाबला कर रही है.”
अल-जज़ीरा ने मेहर न्यूज़ एजेंसी के हवाले से बताया कि सोमवार को तेहरान के एक रिहायशी इलाके में US-इजरायल का हवाई हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए.
मेहर के मुताबिक, इन हवाई हमलों में तीन रिहायशी यूनिट और 50 अन्य इमारतें तबाह हो गईं. ये हवाई हमले ईरान के इस्लामशहर कस्बे में हुए एक अन्य हवाई हमले के बाद हुए, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी.
(Inputs from AP)
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच, इज़रायली सेना के हमले में गाज़ा में दो फ़िलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है.
अल-जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से आने वाली मिसाइलों के खतरे के बीच उत्तरी इज़रा.ल के कुछ इलाकों में सायरन की आवाज़ें सुनी गईं. इससे पहले, ईरानी मिसाइलों ने इज़रायल के हाइफ़ा में एक इमारत को निशाना बनाया था.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन लादेन वाली नेवी सील टीम, ईरान में 300KM अंदर ऑपरेशन… पायलट रेस्क्यू मिशन की एक-एक डिटेल
अल-जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने फ़ोन पर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की है.
संयुक्त राष्ट्र में बीजिंग के राजदूत फू कोंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “वांग यी (चीन के विदेश मंत्री) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के तौर पर, चीन और रूस को सही और गलत के मामलों में निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए, एक निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ज़्यादा समझ और समर्थन पाने की कोशिश करनी चाहिए.”
एक्सियोस ने रविवार को चार अमेरिकी, इज़रायली और क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह 45 दिन के संभावित सीज़फ़ायर की शर्तों पर चर्चा कर रहा है, जिससे युद्ध का स्थायी अंत हो सकता है.
(With inputs from Reuters)
 
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार 5 अप्रैल को होर्मुज़ स्ट्रेट के भविष्य को लेकर अमेरिका और इज़रायल को सख्त चेतावनी दी है. आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि फारस की खाड़ी में एक नई सुरक्षा व्यवस्था उभर रही है और यह समुद्री मार्ग अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं आएगा. 
यह भी पढ़ें: ‘पहले जैसा नहीं हो पाएगा’, होर्मुज़ स्ट्रेट पर बोला ईरान, ट्रंप ने दी पावर प्लांट उड़ाने की धमकी
ईरानी मीडिया के सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी AP ने बताया कि सोमवार को तेहरान की शरीफ़ यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी को नए हवाई हमलों में निशाना बनाया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, इन हवाई हमलों में यूनिवर्सिटी की इमारतों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी निशाना बनाया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि F-15 विमान का वह पायलट, जो ईरान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में विमान क्रैश होने के बाद लापता हो गया था, उसने अमेरिकी अधिकारियों को एक बहुत छोटा मैसेज भेजा था. इस संदेश को शुरू में एक ईरानी जाल होने का शक था.
यह भी पढ़ें: ‘पहले लगा ईरानी ट्रैप है…’, रेस्क्यू से पहले अमेरिकी पायलट के कोडेड मैसेज के बाद कैसे हुआ एक्शन
ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से न्यूज़ एजेंसी AP ने बताया कि सोमवार को ईरानी शहर कोम पर अमेरिका-इजरायल के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई.
सोमवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमलों की एक सीरीज शुरू हुई, जिसके चलते पूरे शहर में ज़ोरदार धमाके हुए. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन हमलों में किसे निशाना बनाया गया था.
(Inputs from AP)
बेरूत के जनाह और ऐन सादेह पर इज़रा.ली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि 55 अन्य घायल हुए हैं. जनाह हमले में 15 साल की एक लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें 52 अन्य घायल भी हुए. घायलों में आठ बच्चे भी शामिल हैं. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मतन ज़िले की ऐन सादेह पहाड़ियों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं, जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हुईं.
तेहरान के दक्षिण में स्थित ईरान के कोम पर हुए एक अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. प्रांत के उप-राज्यपाल ने अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी SNN को यह जानकारी दी है.
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज़ एजेंसी’ के मुताबिक, रविवार को बेरूत के पूर्व में स्थित एक पहाड़ी गांव ‘ऐन सादेह’ में एक अपार्टमेंट की इमारत पर हुए इजरायली हमले में ‘लेबनीज़ फोर्सेज’ के अधिकारी पियरे मुअवाद और उनकी पत्नी की मौत हो गई.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लेबनान के ऐन सादेह पर हुए इज़रायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसने ईरान से दागी गई दो मिसाइलों और दो ड्रोनों को रोका और मार गिराया. ये पिछले 24 घंटों के दौरान देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए थे. इसी दौरान, अधिकारियों ने गिरने वाले मलबे और प्रोजेक्टाइल से जुड़ी 18 घटनाओं पर भी कार्रवाई की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News