पत्नी के शुक्रगुजार हैं रव‍ि किशन, मुश्किल में दिया साथ, फ्लॉप एक्टर से बनाया सुपरस्टार – AajTak

Feedback
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन एक बार फिर चर्चा में हैं. वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ में उनकी दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. 
(Photo: Instagram @ravikishann)
एक्टिंग के अलावा एक्टर राजनीति में भी एक्टिव हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि किशन की सक्सेस का क्रेडिट उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला को भी जाता है, क्योंकि वो एक्टर की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं. उनका हर सुख-दुख में साथ देती हैं. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
रवि किशन ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो आज भी अपनी पत्नी के प्रीति का उतना ही सम्मान करते हैं, जैसा स्ट्रगल के दिनों में करते थे. उन्होंने कहा था कि वो रोज रात को सोने से पहले अपनी पत्नी के पैर छूते हैं.
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
हालांकि उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं, लेकिन रवि किशन चुपके से पत्नी के सोने के बाद उनके पैर छूते हैं. उनका मानना है कि ये पत्नी को प्यार जताने और थैंक्यू कहने का एक तरीका है. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
रवि किशन का मानना है कि अगर उनकी पत्नी उनका साथ नहीं देतीं, तो शायद वो आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते. वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी पत्नी को ही देते हैं. शादी के सालों बाद भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार है. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
रवि किशन और प्रीति शुक्ला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की प्रेम कहानी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में 11वीं क्लास के दौरान हुई थी. वहीं उनकी दोस्ती हुई और फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया.
(Photo: Instagram @ravikishann)
साल 1993 में दोनों ने शादी कर ली थी. उस वक्त रवि किशन अपने करियर के शुरुआती दौर में थे. वो इंडस्ट्री में कदम जमाने में स्ट्रगल कर रहे थे. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
इस दौरान पत्नी प्रीति ने उनका हर कदम पर साथ दिया. उन्होंने ना सिर्फ एक्टर का घर संभाला, बल्कि रवि किशन को एक्टिंग करियर में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी किया. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
रवि कई बार कह चुके हैं कि उनकी पत्नी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं. वो उन्हें अपना ‘लकी चार्म’ मानते हैं. रवि ने कपिल शर्मा के शो में ये भी बताया था कि वो हर रात को सोने से पत्नी के पैर छूते हैं. लेकिन वो उन्हें ऐसा करने नहीं देतीं. इसलिए, वो पत्नी के सोने पर उनके पैर छूते हैं. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
रवि किशन ने कहा था- वो मेरे दुख की साथी रही हैं. जब मेरे पास पैसे नहीं थे, कुछ नहीं था. तब भी उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा. आज मैं जो भी हूं, वो बेचारी रही मेरे साथ…जिस तरह से उन्होंने मुझे संभाला, वो बेशुमार प्यार के लायक हैं. 
 
(Photo: Instagram @ravikishann)
आज रवि किशन एक्टर होने के साथ एक सांसद भी हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी फिल्मों और टीवी में भी अपनी खास पहचान बनाई है. दोनों चार बच्चों के पेरेंट हैं, तीन बेटियां और एक बेटा. उनकी बड़ी बेटी रीवा धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं.
(Photo: Instagram @ravikishann)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News