4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में शशि थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन से मारपीट – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज 4 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम के तिरुवल्ला में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
इधर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन असम में श्रीभूमि में रैली को संबोधित करेंगे। उधर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi: आज 4 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम के तिरुवल्ला में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
इधर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन असम में श्रीभूमि में रैली को संबोधित करेंगे। उधर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी है. वाहन में करीब 15 पर्यटक सवार थे जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी भरा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

#watch कन्नूर, केरल | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मट्टनूर के वायनथोडे जंक्शन में रोड शो किया। pic.twitter.com/1fo5WKBvPe

MP के अनूपपुर में 4 मंजिला होटल की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने की वजह से 1 की मौत हो गई. अभी 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है

#watch | केरलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।#keralamassemblyelections pic.twitter.com/aXGJPqf5nw

#watch | सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग घाटी में ताज़ा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/DE3YlkZIsR

#watch | पुडुचेरी: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पुडुचेरी में डोर टू डोर कैंपेन किया। pic.twitter.com/TuZq8Yp1Qz

#watch | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पश्चिम एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मनसूबों को बेनकाब कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हैं और वहां हमारे लाखों लोग काम कर… pic.twitter.com/nBAxM6Te8P

#watch | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "LDF-UDF की सरकारों ने कभी भी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की। यहां कनेक्टिंग सड़कों का हाल बेहाल है। यहां कई वर्षों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है, मेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है। जहां… pic.twitter.com/pMr7zCYUO2

#watch | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैं, यहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैं, पर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी… pic.twitter.com/dpTNWplRlA

#watch | बनिहाल, रामबन: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे का एक हिस्सा बाधित हुआ। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/glHekCoO8K
राहुल गांधी ने कहा कि LDF खुद को लेफ्ट कहता है। लेकिन आज लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी लेफ्ट नहीं है और इस चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी नहीं बचेगा। CM पिनाराई विजयन उन्हीं लोगों के साथ पार्टनरशिप में हैं, जो पूरे भारत में नफरत फैला रहे हैं और एक छिपा हुआ हाथ उनकी सरकार चला रहा है। उन्होंने अपने ही कैडर, अपनी पार्टी और केरल के लोगों को धोखा दिया है।
दादरा नगर हवेली में गोदाम में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता और देउली ग्राम पंचायत के प्रधान हाफिजुल मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मोल्ला के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के जिबंतला में अपने विरोधियों को सरेआम धमकी देने का आरोप लगा है।
ईरान और इजरायल युद्ध के मद्देनजर भारत के राजस्थान में जयपुर जिले में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई। पहले रेट 91.41 पैसे प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 93.41 पैसे हो गया। मार्च से लेकर अब तक लगातार सीएनजी के दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है। नई दिल्ली जयपुर जोधपुर और अलवर में लागू होगी। अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो सीएनजी की सप्लाई कर रही है।
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने वाले क्षेत्रों में 4660 सहायक (ऑक्ज़िलियरी) मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इन बदलावों के बाद पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों (सहायक केंद्रों सहित) की संख्या अब 85,379 हो गई है।
ईरान ने अमेरिका के लिए फिर से कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। Khatam Al-Anabiya की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका ने उसके बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी और यहूदी संपत्तियों को तबाह कर देगा। इसके अलावा खाड़ी देशों से अमेरिकी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई है।

केरल में मलप्पुरम जिले के वंडूल इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का काफिला रोका गया है। वे यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के लिए प्रचार करने गए थे, लेकिन उपद्रवियों ने उनका काफिला रोक लिया। उनके गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की तो उपदव्रियों ने गनमैन के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शशि थरूर केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News