Breaking News Today 6 April LIVE: खो गई होर्मुज की चाबी… ईरान के बयान ने दुनिया में मचाई खलबली – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 6 April LIVE Updates: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है. भारत इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखे हुए है क्योंकि इस क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक हित जुड़े हैं. हालांकि, एस. जयशंकर ने बातचीत के खास बिंदुओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी देते हुए कहा है कि होर्मुज खोलो नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो. एक बार फिर सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी. उन्होंने दावा किया कि यूएस अब ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि मंगलवार को को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे.
भारत ने वैश्विक दक्षिण के विकास और मानवीय सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अफ्रीकी देशों मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो को खाद्य सहायता प्रदान की है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने सूखा प्रभावित मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल, बुर्किना फासो को 1,000 मीट्रिक टन चावल और बाढ़ प्रभावित मोजाम्बिक को 500 मीट्रिक टन चावल के साथ राहत सामग्री भेजी है.
यह मानवीय पहलू ऐसे समय में सामने आया है, जब कई अफ्रीकी देश गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं. बुर्किना फासो इस क्षेत्र के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक से जूझ रहा है, जहां लाखों लोगों को सहायता की आवश्यकता है. इसके अलावा, 2022 के तख्तापलट के बाद से इस्लामिक उग्रवादी समूहों से जुड़ी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता भी जारी है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है. बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ. बारात में शामिल साजिद और फरहान नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ही युवक बस के पिछले हिस्से में बैठे थे. छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
(इनपुट- IANS)
Breaking News Today LIVE in Hindi: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सोमवार यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां नवनिर्वाचित और पुनः निर्वाचित कुल 19 सदस्यों ने सोमवार शपथ ली. शपथ लेने वाले सभी 19 सदस्यों में रामदास आठवले, माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार, रामराव सखाराम वडकुटे, ज्योति नागनाथ वाघमारे, क्रिस्टोफर मणिकम, अंबुमणि रामदोस, कोंस्टांडिन रवींद्रन, एल. के. सुधीश, एम. थंबीदुरई, तिरुची शिवा, बाबुल सुप्रियो बराल, मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मलिक, बिस्वजीत सिन्हा, संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार रे और मनमोहन सामल शामिल रहे.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के इंटेलिजेंस चीफ मारे गए हैं. IRGC ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के इंटेलिजेंस चीफ मेजर जनरल माजिद खादेमी आज सुबह एक हमले में शहीद हो गए.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 6 April LIVE: खो गई होर्मुज की चाबी… ईरान के बयान ने दुनिया में मचाई खलबली
अमेरिका का दोस्त ईरान के साथ करेगा शिखर वार्ता, कुछ दिन पहले ट्रंप से मिलकर आई हैं प्रधानमंत्री
पहले युद्ध रोको, फिर न्यूक्लियर डील! क्या ये प्रस्ताव मानेंगे अमेरिका और ईरान, आज की रात फैसले की घड़ी
क्या महिला सुमो पहलवान भी होती थीं? क्या कहता है चीन का इतिहास
अमेरिका ने ईरान में उड़ा दिया अपना 930 करोड़ का विमान, मगर क्यों?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News