KKR vs PBKS, IPL 2026 Live Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी पंजाब, केकेआर को वापसी की तलाश, थोड़ी देर में टॉस – AajTak

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा. केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है. क्योंकि शुरुआती दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और अबतक इस सीजन अजेय सफर जारी रखा है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…
क्या कहते हैं आंकड़े
कोलकाता का पंजाब के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड जरूर बेहतर है, लेकिन 2023 के बाद से तस्वीर बदल गई है. पिछले पांच मुकाबलों में पंजाब ने चार मैच जीते हैं. वहीं, ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता अपनी पिछली पांच पूरी हुई भिड़ंतों में सिर्फ एक बार जीत सकी है.
केकेआर की पंजाब किंग्स से टक्कर, यहां जानें हर गेंद की लाइव अपडेट
दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं. टीम अभी पूरी तरह क्लिनिकल नहीं दिखी है, लेकिन उसने मौके का फायदा उठाया है. पावरप्ले में उनके गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालने में सफल नहीं रहे हैं. अर्शदीप सिंह अभी तक विकेटलेस हैं, लेकिन विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने बीच के ओवरों में टीम को संभाला है.
सबसे बड़ी सकारात्मक बात कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म है. वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने भी आक्रामक शुरुआत दी है, जबकि कूपर कोनोली नंबर तीन पर टीम के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुए हैं. हालांकि पंजाब का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है, जिसे कोलकाता निशाना बनाने की कोशिश करेगी.
पिच और मौसम रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच पहले मैच में थोड़ी धीमी नजर आई थी. गेंद रुककर आ रही थी, जिससे कटर गेंदें प्रभावी साबित हुईं. 
रविवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का आउटडोर अभ्यास रद्द करना पड़ा. सोमवार को मैच शुरू होने के आसपास गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. रविवार शाम तक मैदान ढका हुआ था.
हेड टू हेड
ओवरऑल रिकॉर्ड में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है.
* कुल मैच: 34
* KKR जीता: 21
* PBKS जीता: 13
* ईडन गार्डन्स में: KKR ने 14 में से 9 मैच जीते हैं
संभावित प्लेइंग XI (KKR)
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा.
संभावित प्लेइंग XII (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News