Feedback
राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली विधानसभा की सिक्योरिटी में एक बहुत बड़ी चूक हुई है. एक अज्ञात कार ने विधानसभा का गेट तोड़ दिया. गेट तोड़ने के बाद यह कार सीधे अंदर घुस गई. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह कार बाहर भी निकल गई. यह अज्ञात कार मौके से पूरी तरह गायब हो चुकी है. इस घटना से पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, विधानसभा में एक गाड़ी VIP गेट से घुसी और स्पीकर रूम के बाहर एक गुलदस्ता रखकर निकल गई. यह घटना दोपहर 2 बजकर 5 मिनट की है. जांच के लिए फिलहाल विधानसभा में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर ऐसा कैसे हो गया. पुलिस ने तुरंत पड़ताल शुरु की तो कार के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम सरबजीत है, सरबजीत ही गाड़ी चला रहा था. बाकी दो लोगों की शिनाख्त की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू