डबरा में 17 साल का लड़का बंदूक के साथ पकड़ाया: 315 बोर की अधिया और जिंदा कारतूस मिला, पुलिस कर रही पूछताछ – Dainik Bhaskar

डबरा देहात पुलिस ने सोमवार रात एक 17 साल के लड़के को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की एक अधिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई चीनोर रोड पर मिश्रा गैस गोदाम के सामने गश्त के दौरान की गई।
पुलिस को खबर मिली थी कि मिश्रा गैस गोदाम के पास एक लड़का किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
कमर में छिपा रखी थी अधिया
तलाशी लेने पर लड़के की कमर में दाहिनी तरफ 315 बोर की एक अधिया मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस फंसा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि उसके पास हथियार रखने का कोई कानूनी कागज या लाइसेंस नहीं था।
हथियार कहां से आया, जांच जारी
पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब उससे यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह हथियार कहां से खरीदकर लाया था और रात के वक्त वह किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News