UP Top news today
UP Top News Today: ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्रियों ने शिक्षा, परिवहन, औद्योगिक विकास समेत कई क्षेत्रों में बड़े निर्णयों की घोषणा की। कैबिनेट के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में अंशकालिक शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि शामिल है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी और मई से बढ़ा हुआ भुगतान खातों में आना शुरू होगा। प्रदेश में लगभग 1.42 लाख शिक्षामित्र और करीब 24 हजार अनुदेशक कार्यरत हैं। इस निर्णय से राज्य सरकार पर करीब 217 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद ही संपन्न हो पाएंगे। मंत्री के इस तर्क ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को इससे झटका लगना भी स्वाभाविक है।
25 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब तक करीब 60 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज में बिसलेरी प्लांट (269 करोड़), हाथरस में कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (1128 करोड़ और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में बैटरी व सोलर सेल प्लांट (1146 करोड़) को मंजूरी मिली है।
विस्थापित परिवारों को भारतीय नागरिकता
कैबिनेट ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर और बिजनौर जिलों में भारत-पाक विभाजन के दौरान आए विस्थापित परिवारों को भारतीय नागरिकता के लिए पात्रता देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। कुल मिलाकर, योगी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में शिक्षा, बुनियादी ढांचा, निवेश और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका व्यापक असर प्रदेश के लाखों लोगों पर पड़ेगा।
औद्योगिक विभाग से जुड़े 8 निवेश प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े 8 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें, शाहजहांपुर में एग्रो केमिकल्स प्लांट (589 करोड़), गोरखपुर में एथेनॉल उत्पादन क्षमता विस्तार (669 करोड़) और बुंदेलखंड व यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में सोलर प्लांट (3805 करोड़) शामिल है।
अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत बनेगी बाउंड्री
यूपी कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने बताया कि ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के तहत समाज सुधारकों की मूर्तियों के आसपास छतरी, बाउंड्री और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के स्थल शामिल होंगे।
49 नए बस अड्डों को मिली मंजूरी
यूपी कैबिनेट ने परिवहन क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया है। पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी मिली है। पहले चरण में 23 बस अड्डों की प्रक्रिया जारी थी, अब कुल 52 जनपदों को इससे जोड़ा जाएगा। बस अड्डों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके अलावा हाथरस (सिकंदराराऊ), बुलंदशहर (डिबाई) और बलरामपुर (तुलसीपुर) में विभिन्न विभागों की जमीन बस अड्डा निर्माण के लिए हस्तांतरित करने को भी स्वीकृति दी गई।
वृंदावन में लड़की ने साधु पर लगाए गंभीर आरोप, रोते-चीखने का वीडियो वायरल
मथुरा के वृंदावन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक नाबालिग लड़की रोते-चीखते हुए एक साधु वेशधारी पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वृंदावन में लड़की ने साधु पर लगाए गंभीर आरोप, रोते-चीखने का वीडियो वायरल
वृंदावन में मोहन भागवत का दौरा, मलूक पीठ पहुंचे
मथुरा के वृंदावन में RSS प्रमुख मोहन भागवत मलूक पीठ पहुंचे। मीडिया कर्मियों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही। वे मलूक दास जयंती महोत्सव के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
उधार के 40 हजार रुपये वापस मांगने पर महिला का तोड़ा दांत, बेटे को पीटा
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवंगी मजरे हैदरगंज में उधार के रुपए वापस मांगने पर विपक्षी ने महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला का एक दांत टूट गया। जबकि बेटा घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सत्ता का रौब! विधायक के बेटे ने अस्पताल का किया मुआयना, CMS की कुर्सी पर बैठ स्टाफ को दिए निर्देश
यूपी के रामपुर में अपना दल (एस) के विधायक शफीक अंसारी के बेटे उमैर अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पिता के रसूख और सत्ता की हनक का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। 4 अप्रैल विधायक पुत्र ने न सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया, बल्कि चिकित्सा अधीक्षक की मुख्य कुर्सी पर बैठकर स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।
सत्ता का रौब! विधायक के बेटे ने अस्पताल का किया मुआयना, CMS की कुर्सी पर बैठ स्टाफ को दिए निर्देश
यूपी में अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी, ऑरेंज अलर्ट
यूपी में बेमौसम की मार झेल रहे लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। एक बार फिर मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होकर 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
यूपी में अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी, ऑरेंज अलर्ट
कानपुर किडनी कांड: गले में आला और चेहरे पर मास्क…दक्षिण अफ्रीकी युवती का 8वीं पास ने किया इलाज
कानपुर में आठवीं पास होने के साथ ही एंबुलेंस चलाता था लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट जैसे बड़े ऑपरेशन के बाद वह गले में आला और मुंह में मास्क पहनकर मरीजों को भी चेक करता था। साउथ अफ्रीका की युवती अरेबिका को ऑपरेशन के बाद चेक करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जैसी करनी, वैसी भरनी: यूपी में कार एक्सीडेंट में 3 किडनैपर की मौत, अगवा दो भाइयों की जान बची
जैसी करनी, वैसी भरनी कहवात बरेली सड़क हादसे पर सटिक बैठती है। दरअसल, दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट में मरने वाले तीन लोग और चौथा घायल युवक किडनैपर निकले। ये सभी एक ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण कर लाए थे। हालांकि आपसी अनबन के चलते वे बच्चों को वापस हरियाणा के गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में अपहृत दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके पिता को पुलिस ने एक आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक घायल समेत दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है।
सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने स्कूल में किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया
यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके अपराधी दोस्त साहिल उर्फ मुसीबत द्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी करता है।
सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play