आज की ताजा खबर LIVE: बैसाखी पर भारतीय सिख यात्रियों को 2800 से अधिक वीजा देगाः भारत में पाकिस्तान… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “पश्चिम बंगाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए कई काम किए हैं. हम इसी संस्कृति में पले और बढ़े हैं. इस बार बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगी.”
मणिपुर सरकार ने ताजा भड़की हिंसा के बाद मौजूदा कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, थौबल और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 3 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है.
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से जुड़े मामले पर कहा, “कोई भी प्रवक्ता यदि कुछ कहता है तो वह अपने मन से कुछ नहीं बोलता बल्कि पार्टी की ओर से बोलता है. अगर किसी प्रवक्ता के खिलाफ FIR होती है तो यह गैरकानूनी है. हर रोज बीजेपी के नेता हम पर आरोप लगाते रहते हैं. हमें भी उन पर रोज FIR करा देनी चाहिए. राजनीति में ऐसा नहीं होता है. मैं इस कदम की निंदा करता हूं.”
भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि बैसाखी के मौके पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को 10 से 19 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान में होने वाले सालाना त्योहार में हिस्सा लेने के लिए 2800 से ज्यादा वीजा जारी किए हैं. तीर्थयात्री इस दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएंगे.
अश्लील गाने के मामले में सिंगर बादशाह की थोड़ी देर में पेशी हो रही है. दोपहर 2:30 बजे बादशाह की पेशी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) दफ्तर में पेश होकर अपना पक्ष रखना है. बादशाह के एक गाने में अश्लीलता के मामले में आयोग ने स्वत संज्ञान लिया था.
नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर विस्फोटक मिले हैं. ये विस्फोटक सीए रोड इलाके में बरामद हुए हैं. यहां से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर मिले हैं. इसके बाग इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है. बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं.
गुवाहाटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “असम विधानसभा चुनाव के प्रचार आज शाम 5 PM बजे खत्म हो रहा हैं. पहली बात आप अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करना हैं. दूसरी बात, असम के लोगों को भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. तीसरी बात, ये सीएम लोगों के विकास के लिए काम करने के बजाय खुद का विकास कर रहा है.”
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की ओर नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के 2 टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया. इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो उसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य में पता चल जाएगा.”
तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर केरलम के मुख्यमंत्री को लिखे अपने लेटर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा, “मैं पी. विजयन के साथ बहस करने के लिए तैयार हूं, जब भी वह तैयार होंगे. उनके रोल मॉडल कौन हैं – नरेंद्र मोदी और अमित शाह या ज्योति बसु और सोमनाथ चटर्जी?. सीएम विजयन नरेंद्र मोदी को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं और यह केरलम के लोगों को मंजूर नहीं है. वे एक और नरेंद्र मोदी की तरह कैंपेन कर रहे हैं.”
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने फारसी भाषा में ईरानियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे कम से कम स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक ट्रेनों में सफर करने से बचें.
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिला पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुरु अर्जुन नगर इलाके में रेड डालकर इस कॉल सेंटर को पकड़ा जहां से लोगों को ठगने का खेल चल रहा था. पुलिस ने मौके से 2 संचालकों समेत कुल 12 लोगों को पकड़ा है, जिनमें 10 टेली-कॉलर शामिल हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तालुका में ‘सोना ब्रिक्स’ भट्ठे पर रविवार रात एक मामूली विवाद को लेकर 18 साल युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मंदिर के बाहर गलती से चप्पल बदलने पर हुए विवाद में युवक कर दी हत्या कर दी गई. पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा घेरे को तोड़ने के आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस सभी को आज कोर्ट में पेश करेगी और आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड मांगेगी.
आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी अमरावती होगी. इससे संबंधित आदेश को हाल में संसद से पास हुए बिल को आज मंगवलार को जारी सरकारी गजट में शामिल किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिल्ली के अमन विहार इलाके का है, जहां स्पीकर ठीक करने के बहाने घर बुलाकर 8 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. क्रिमिनल कोड की संबंधित कई धाराओं और POCSO एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी हालत में कानून अपने हाथ में न लें और ऐसे किसी भी अपराधी के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस कार्रवाई में मंगलवार को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कल लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया की बात को कोई गंभीर से नहीं लेता है. पार्टी के मुखिया पूरे प्रदेश में तथ्य विहीन और बेवजह की बात करते हैं. जब-जब इनकी सरकार बनी, तब-तब पिछड़े और अति पिछड़ों के हक और अधिकारों पर सबसे ज्यादा डाका डालने का काम इन लोगों ने किया, दलितों को अपमानित करने का काम किया. राष्ट्र प्रथम के भाव से बीजेपी का हर कार्यकर्ता अपना जीवन समर्पित करते हुए आज सबका साथ सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाकर, देश की सेवा कर रहा है.”
इजराइल ने कहा कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों के बाद ईरान की ओर से मिसाइलें आ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए एयरडिफेंस सिस्टम एक्टिव है.
सेना ने कुछ मिनट पहले टेलीग्राम पर एक और पोस्ट में बताया कि उसने हवाई हमलों की एक लहर पूरी कर ली है, जिसका मकसद तेहरान और ईरान के अन्य इलाकों में ईरानी शासन के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना था.
अमेरिकी न्यूज आउटलेट CBS ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि बीती रात कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान के ड्रोन हमले में 15 अमेरिकी घायल हुए हैं.
बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज भारत दौरे पर आएंगे. खलीलुर रहमान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. सरकार बनने के बाद तारिक सरकार के मंत्री का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है.
केरल, असम, पुड्डुचेरी में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इन तीनों जगहों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है.
केरल, असम, पुड्डुचेरी में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इन तीनों जगहों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है. बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज भारत दौरे पर आएंगे. खलीलुर रहमान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. सरकार बनने के बाद तारिक सरकार के मंत्री का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. 1948 में इसी दिन WHO की स्थापना हुई थी.देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Apr 07,2026 12:02 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News