गुड न्यूज! संगमनगरी में दौड़ेगी मेट्रो, बमरौली से झूंसी और शांतिपुरम से छिवकी तक मेगा रूट तैयार, जानें आपके इलाके में कहां बनेगा स्टेशन – Zee News

संगमनगरी प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की बात कही जा रही है. इसके लिए दो रूट तय किए गए हैं. पहला रूट बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक 39 किलोमीटर का होगा.
दूसरा रूट शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किलोमीटर का होगा. प्रयागराज में मेट्रो संचालन के लिए करीब 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. कुल 45 मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे. 
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, प्रयागराज एयरपोर्ट और रोप-वे क्षेत्र की ओर रूट तय होने के बाद 16 किलोमीटर का दायरा बढ़ गया है. साथ ही 6 स्टेशन भी बढ़ गए. 
बता दें कि पहले प्रयागराज मेट्रो का दायरा 44 किलोमीटर का था. अब इसका दायरा बढ़ाकर 60 किलोमीटर करने पर बात चल रही है. 
प्रयागराज में लाइट मेट्रो के लिए स्‍टेशन बनाने वाले स्‍थानों का चयन पहले ही हो गया है. अब ट्रैक और स्‍टेशन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. किसानों को चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा. 
बमरौली, शमीम मार्केट, ट्रांसपोर्टनगर, गयासुद्दीनपुर, मीरापट्टी, धूमनगंज, वसुंधरा विहार कालोनी, सूबेदारगंज, एल रोड, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस, मेडिकल कालेज चौराहा, मधवापुर, संगम, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम, सिटी लेक फारेस्ट स्टेशन होंगे. 
शांतिपुरम, गंगानगर, फाफामऊ, प्रीतमनगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, मजार चौराहा, इवि, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज, प्रीतमगंज, परेड मैदान, मिंटो पार्क, महेवा पट्टी, अंबेडकर नगर, अरैल, नैनी बाजार रोड, नैनी, छिवकी स्टेशन होंगे.  
लाइट मेट्रो, मेट्रो से छोटी होती है. इसमें तीन कोच होते हैं. तीनों डिब्बों 200 से 300 यात्री एक साथ बैठ कर यात्रा कर सकते हैं. लाइट मेट्रो का ट्रैक सड़क के समानांतर जमीन पर ही होता है. 
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि स्वयं करें. जी यूपीयूके सही होने का दावा या पुष्टि नहीं करता. तस्‍वीरें AI जररेटेड हैं. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News