Iran War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि वह ईरान की पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे. इस धमकी के बाद ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है और आगामी 48 घंटों तक अपने घर में ही रहने का निर्देश दिया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Iran War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम नरसंहार की धमकी दी है. लोगों का कहना है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है. ट्रंप ने मंगलवार (7 अप्रैल) को धमकी दी कि अगर ईरान एक नए समझौते पर बातचीत करने में नाकाम रहता है वह ईरान की पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे. ट्रंप की इस धमकी के बाद दुनिया को परमाणु युद्ध की चिंता है. इस बीच भारत ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है और 48 घटों तक घर के अंदर ही रहने का निर्देश दिया है.
ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार (7 अप्रैल) को ट्रंप की खतरनाक धमकी के बाद एक अर्जेंट सुरक्षा एडवाइज़री जारी की, जिसमें ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक घर के अंदर रहने का निर्देश दिया गया है. एडवाइज़री में दूतावास ने कहा, “जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं। उन्हें सभी बिजली और सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहना चाहिए, घर के अंदर रहना चाहिए, और हाईवे पर किसी भी तरह की आवाजाही के लिए दूतावास से सख्ती से तालमेल बिठाना चाहिए.”
दूतावास ने उन लोगों के लिए भी साफ निर्देश दिए हैं जो अस्थायी आवास में रह रहे हैं. दूतावास ने कहा, “जो लोग दूतावास द्वारा किराए पर लिए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें घर के अंदर ही रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना चाहिए.” दूतावास ने आगे कहा कि “सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट पर बारीकी से नज़र रखें.”
इस अहम समय के दौरान भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, मिशन ने खास संचार माध्यम स्थापित किए हैं और तत्काल सहायता के लिए कुछ इमरजेंसी फ़ोन नंबर भी जारी किए हैं. इसके साथ ही, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसने चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया से हज़ारों भारतीय नागरिकों की आवाजाही में मदद की है.
एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा, “तेहरान में हमारे दूतावास ने अब तक ईरान से 1,862 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अज़रबैजान तक पहुंचाने में मदद की है, ताकि वे वहां से भारत की आगे की यात्रा कर सकें। इनमें 935 भारतीय छात्र और 472 भारतीय मछुआरे शामिल हैं.”
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.