UP Rain Alert: यूपी में आसमान से बरसेगी आग! इन जिलों में पारा 35 डिग्री के पार, ये है बारिश-बौछार का नया अपडेट – Zee News

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश वाले सावधान हो जाएं. आने वाले दिनों में आपको भीषण गर्मी सताने वाली है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम साफ रहने वाला है. इससे तापमान में इजाफा हो रहा है. जिसके चलते ठीकठाक गर्मी पड़ने वाली है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बहराइच, वाराणसी समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35℃ के पार पहुंच गया है. आने वाले दिनों में मौसम जस का तस बना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 दिनों में कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश व बौछारें पड़ सकती है. जहां 25 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा. वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश व बौछारें पड़ने के आसार हैं.
इस दौरान उत्तर प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है. ठीक ऐसे ही 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जबकि, पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी. जबकि, 29 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में मॉनसून के वापस लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई थी और 16 व 22 सितंबर को पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों से भी मॉनसून के वापसी के आसार हैं.
फिलहाल, उत्तर प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो निचले क्षोभमंडल में व्याप्त शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1-2 स्थानों को छोड़कर, प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती हिस्सों में पिछले 3-4 दिनों से जारी शुष्क मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र के कारण तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी उड़ीसा तट एवं संलग्न उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित गतिविधियों से पूर्वांचल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में 24 सितंबर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश हो सकती है. इसका प्रभाव 26 सितंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों और बुंदेलखंड क्षेत्र तक पहुंच सकता है.
अगली गैलरी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News